Mithai Me Nikle Kide: कहीं आपने भी शहर के इस नामी दुकान से तो नहीं खरीदी मिठाई, लड्डू फोड़ते ही निकले कीड़े, सामने आया वीडियो
Mithai Me Nikle Kide: कहीं आपने भी शहर के इस नामी दुकान से तो नहीं खरीदी मिठाई, लड्डू फोड़ते ही निकले किड़े, सामने आया वीडियो
आगरा: Mithai Me Nikle Kide आगामी दिनों में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। दिवाली पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, इस अवसर पर मिठाई दुकान वालों की भी चांदी हो रही है। लेकिन इस अवसर पर बाजार में नकली मावा से बनी मिठाई भी जमकर खपाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिठाई में कीड़े निकलते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मिठाई शहर के नामी मिठाई दुकान से खरीदा गया था।
Mithai Me Nikle Kide मिली जानकारी के अनुसार मामला रकाबगंज क्षेत्र के प्रतापपुरा चौराहे पर देवीराम स्वीट्स का है, जहां से ग्राहक ने मिठाई खरीदा था। मिठाई को खाने के लिए जैसे ही दो टुकड़े किए अंदर में कीड़े दिखाई दिए। मिठाई में कीड़े देखते ही ग्राहक ने उसे फेंक दिया। वहीं, मामले की ग्राहक ने फूड विभाग और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
बता दें कि दिवाली पर खराब मिठाई या नकली मावा से बनी मिठाई खपाने का ये पहला मामला नहीं है। देश के कई राज्यों में इन दिनों खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है और कई किलो नकली मावा दिवाली से पहले जब्त किया जा चुका है।
दीवाली के लिए घर पर मिठाइयां
- गुलाब जामुन- गुलाब जामुन एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। इसे बनाने के लिए आपको दूध, मैदा, बेकिंग पाउडर और चीनी की जरूरत होगी। बाजार में इसका तैयार पाउडर भी मिलता है, जिससे आप आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं।
- बर्फी- बर्फी एक और लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। इसे बनाने के लिए आप दूध, चीनी और मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फी आप अलग-अलग चीजों से बना सकते हैं। जैसे- बेसन, काजू या मूंगफली की बर्फी बना सकते हैं।
- काजू कतली- काजू कतली एक रिच और डिलाइटफुल मिठाई है। इसे बनाने के लिए आपको काजू, चीनी और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। दीवाली के मौके पर इस मिठाई को खूब पसंद किया जाता है।
- मूंग दाल हलवा- मूंग दाल हलवा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है। इसे बनाने के लिए आपको मूंग दाल, घी, चीनी और मेवे की जरूरत होगी। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Found Worm in Sweet Amid Diwali Season
AGRA
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pm