Karni Sena Agra Protest: ‘मैं गोली मार दूंगा अखिलेश यादव को’.. उत्तर प्रदेश में उग्र हुई करणी सेना, जमकर लहराए गए तलवार, देखें वीडियो
हंगामे की जड़ समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का एक बयान है, जिसमें उन्होंने संसद में राणा सांगा को “गद्दार” बताया था।
Karni Sena Agra Protest Live Videos
- करणी सेना सम्मेलन में तलवारें-डंडे लहराकर पुलिस के सामने शक्ति प्रदर्शन हुआ।
- सपा सांसद के बयान पर नाराज़ क्षत्रिय समाज ने नारेबाज़ी कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया।
- राणा सांगा विवाद को लेकर करणी सेना का विरोध, प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई।
Karni Sena Agra Protest Live Videos: आगरा: करणी सेना द्वारा आगरा के कुबेरपुर मैदान में आयोजित "रक्त स्वाभिमान सम्मेलन" के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर नारेबाजी की और तलवारें व डंडे लहराए। घटना के दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने पुलिस के सामने शक्ति प्रदर्शन किया, जिस पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच करणी सेना के नाराज कार्यकर्ता ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को गोली मारने की भी बात कही।
जिनके नाम पर कोई परचून की दुकान पर 10 रुपए उधार न दे वो गोली मारने की बात कर रहा हैं
योगी आदित्यनाथ सरकार में होते तो आज ये बंदा सलाखों के पीछे होता मायावती जी इस सबकी दोषी है जो मौजदूगी में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी की मुखिया हैं....! pic.twitter.com/UbWCiIZ3OT
— खुरपेंची साम्राज्य (@khurpench_King) April 12, 2025
पुलिस पर सवाल, कार्रवाई नहीं
हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन भीड़ के आक्रोश को देखकर वह कोई सख्त कदम उठाने से बचती रही। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पहुंचते ही कार्यकर्ता उग्र हो गए और समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति के बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। एडिशनल कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए उन्हें भी लौटना पड़ा। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
राणा सांगा की जयंती पर आयोजन
Karni Sena Agra Protest Live Videos: यह सम्मेलन राणा सांगा की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें करणी सेना ने पहले ही बड़ी भागीदारी की घोषणा की थी। सम्मेलन में लगभग तीन लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी और भारी संख्या में लोग उपस्थित भी रहे।
इन लहराती तलवारों को देखकर मुखिया जी आज बहुत खुश होंगे,
सलाहकार मंडली बल्लियों उछल रही होगीलेकिन ये दो धारी तलवार है…सलाहकार ने ये नहीं बताया होगा…
आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन pic.twitter.com/IqPJMfQHqF
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) April 12, 2025
सांसद के बयान से उपजा विवाद
हंगामे की जड़ समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का एक बयान है, जिसमें उन्होंने संसद में राणा सांगा को “गद्दार” बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राणा सांगा ने बाबर को भारत बुलाया था ताकि वह इब्राहिम लोदी को हराने में मदद कर सके। इस बयान को लेकर करणी सेना और क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश है। इस बयान के बाद 26 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आवास पर हमला भी किया था और वहां तोड़फोड़ की थी। अब इसी विरोध के चलते सम्मेलन में भी आक्रोश देखने को मिला।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Karni Sena Agra Protest Live Videos, Swords were openly waved in front of the police, see the video
AGRA
और भी पढ़ें ›उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am