योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश की छवि बदली : राजनाथ सिंह
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश की छवि बदली : राजनाथ सिंह
आगरा (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की छवि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बदली है।
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी खराब सड़कों, असुरक्षा और दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य बदल गया है और अब अपनी 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) पहल के लिए पहचाना जाता है।
सिंह यहां खंडारी इलाके में 'अखिल भारतीय खटीक समाज' द्वारा आयोजित 'खटीक गर्जना सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि एक समय था जब राज्य में खराब सड़कें और असुरक्षा का माहौल था, और अक्सर दंगे होते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘पहले 'एक जिला, एक माफिया' का दौर था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तस्वीर को बदल दिया है। आज उत्तर प्रदेश 'एक जिला-एक उत्पाद' के लिए जाना जाता है।'
रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है।
खटीक समुदाय के सदस्यों ने सिंह का अभिनंदन किया और उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। हालांकि, सिंह ने उनसे कहा कि वे यह मुकुट किसी गरीब लड़की को दान कर दें।
सामाजिक एकता और सद्भाव का आह्वान करते हुए सिंह ने कहा कि खटीक समुदाय हमेशा देश और धर्म की रक्षा में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा, 'खटीक वह है जो खौफ को हरा दे।'
भाषा सं आनन्द आशीष
आशीष
लेखक के बारे में
Web Title: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश की छवि बदली : राजनाथ सिंह
AGRA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm