Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला मास्टर माइंड
Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला …

Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला मास्टर माइंड / Image: UP Police
अलीगढ़: Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 से अधिक लड़कों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले बीबीए छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने समलैंगिक संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करके लाखों रुपए की वसूली की है। हैरानी की बात तो ये है कि से पूरा गिरोह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल से चलाया जा रहा था, जहां गे डेटिंग एप के माध्यम से लड़कों को फंसाकर हॉल में बुलाया जाता था। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी के 10 कमरों को सील कर दिया है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गे डेटिंग एप गिरोह का भांडाफोड़
Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से गे डेटिंग एप्प संचालित होने का भांडाफोड़ हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब यूनिवर्सिटी के ही कर्मचारी के बेटे से आरोपियों ने ब्लैकमेल करके 25 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित लड़के के पिता ने 25 हजार रुपए ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन की तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र की पूरे रैकेट का मास्टर माइंड निकला।
वीएम हॉल में संबंध बनाते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो
पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 17 अगस्त की शाम 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके 19 वर्षीय बेटे को दोस्तों से मिलने के लिए वीएम हॉल बुलाया। वीएम हॉल में पहले से कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने जबर्दस्ती मेरे बेटे को रोक लिया। उसे कमरे में बंधक बना लिया गया। उन्होंने बेटे के साथ क्रूरता के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उसे जबरन निर्वस्त्र कर दिया गया। वह वहां कई घंटों तक बंधक बना रहा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पिता ने बेटे की जेब से 5600 रुपए छीनने और यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
अश्लील वीडियो बनाकर किया छात्रों को ब्लैकमेल
पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। उसे वीडियो बनाने के लिए विवश किया गया। इनमें उससे अश्लील कृत्यों को स्वीकार कराया गया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये की डिमांड की गई। आरोप है कि उनके बेटे से ब्लैकमेलिंग के जरिए बड़ी धनराशि जबरन ट्रांसफर कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएमयू में बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र शाहजिल को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। शाहजिल मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। अधिकारी का कहना है कि एएमयू के वीएम हॉल में चल रहे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी ग्राइंडर एप पर जुड़े लोगों को निशाना बनाते थे।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने ग्राइंडर एप पर कई प्रोफाइल बनाई थी। इनके माध्यम से वे युवकों से दोस्ती करते थे। इसके बाद मिलने के बहाने वीएम हॉल में बुलाते थे। वहां एक युवक निर्वस्त्र हो जाता था। इसके बाद कुछ लोग बाहर से आकर छापा मारने की बात कहते थे। इसी दौरान वहां आए व्यक्ति को डरा-धमकाकर अश्लील वीडियो बना ली जाती थी। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल चलता था।
दो दर्जन से अधिक लोगों को किया ब्लैकमेल
दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, आरोपी एक-दूसरे को शाहजिल, मन्नान, भोला भाई, ऑगी और अन्य नामों से संबोधित कर रहे थे। इस गैंग के 14 से 15 लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में भी जुनैद मिंटो समेत चार-पांच नाम सामने आए हैं। जुनैद के भी एएमयू का छात्र होने की बात सामने है। दावा किया जा रहा है कि एएमयू के छात्रों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर गिरोह बनाया था।
पिछले भी आया था ऐसा ही मामला
फरवरी 2025 में भी क्वार्सी पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया था। तब अफगानी मूल के युवक के डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के जरिए युवकों से दोस्ती करने का मामला सामने आया था। इसके बाद वह आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने फर्जी आईडी पर विदेशी को शरण देने के आरोप में एक अन्य आरोपी को जेल भेजा था।
आरोपी के फोन में 15 से अधिक वीडियो
गे-डेटिंग एप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोपी शाहजिल शान खान पीलीभीत का मूल निवासी है। वह पीलीभीत जिले के थाना जाहनाबाद क्षेत्र के परिवा वेस्ट का रहने वाला है। अभी वह एएमयू के वीएम हॉल में रह रहा था। उसके पास से एक आई फोन 13 प्रो मेक्स और 1200 रुपए बरामद किए गए हैं। गिरोह के बारे में जांच में सामने आया है कि यह करीब चार माह से सक्रिय था। आरोपी के फोन से पुलिस को 15 से अधिक वीडियो मिलने की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें
- UP Gomti Book Festival 2026: सीएम योगी ने 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का किया शुभारंभ, युवाओं से कहा- अपना बुक बैंक बनाएं, किताबें जीवन को नई दिशा देती है
- UP Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी की 25 साल की यात्रा पर CM योगी का बड़ा प्लान, बड़नगर और काशी के बीच निकलेंगी 20 यात्राएं, 10 नदियों का जल जाएगा गुजरात
- Today Live Breaking News and Updates 12 September 2026: BRICS शिखर सम्मेलन की शुरुआत, PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे, 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटेंगे
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: BBA Student Arrested
ALIGARH
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am