Ambikapur News: बकरा खाने से पूरे गांव में हड़कंप, ग्रामीणों को सता रहा यह डर, सरपंच और उपसरपंच पर लगाए ये आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
Ambikapur News: बकरा खाने से पूरे गांव में हड़कंप, ग्रामीणों को सता रहा यह डर, सरपंच और उपसरपंच पर लगाए ये आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Ambikapur News
- सरगुज़ा जिले में निकासी पूजा के दौरान रेबीज आशंका से हड़कंप
- ग्रामीणों ने सरपंच-उपसरपंच पर आरोप लगाया कि संक्रमित बकरे का मांस खिलाया गया
- पशु चिकित्सकों ने कहा पकाने से वायरस खत्म होता है, लेकिन डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी
अंबिकापुर: Ambikapur News छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां गांव में निकासी पूजा के दौरान रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों को प्रसाद के रूप में खिलाया गया। बताया जा रहा है कि इस बकरे का मांस ग्रामीणों ने खाया है। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
Ambikapur News दरअसल मामला सरगवा ग्राम पंचायत का है, जहां रविवार को गांव में निकासी पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 17-18 बकरों की बलि दी गई और इसमे एक बकरा ऐसा था जिसे कुत्ते ने काटा था। फिर गांव में कुत्ते के काटने वाले बकरे को खाने की ख़बर जैसे ही फैली तो हर कोई रेबीज के संक्रमण से आशंकित होने लगें।
गांव वालों ने सरपंच व उपसरपंच पर जानबूझकर गांव के लोगों को कुत्ता काटा बकरा खिलाने का आरोप लगाया और अब गांव में कैम्प लगाकर उपचार करने की मांग भी की जा रही है। जब आईबीसी 24 ने इस बकरे की कहानी की पड़ताल की तो पता चला कि गांव में बकरे को कुछ माह पहले कुत्तें ने काटा था, मगर बकरे पर रेबीज के कोई रिएक्शन नही थे।
इसके अलावा पशु चिकित्सक से भी बात की तो उन्होंने बताया कि जब मांस को पकाकर खाया जाता है तो संक्रमण का खतरा नहीं होता क्योंकि पकाने से रेबीज के वायरस खत्म हो जाते है। हालांकि पशु चिकत्सक आशंका की स्थिति में डॉक्टरों से सलाह लेने की सलाह जरूर दे रहे है। इधर गांव के उपसरपंच ने भी ग्रामीणों के विरोध के बाद डॉक्टरों से संपर्क किया और गाव में एक कैम्प लगाने की अपील की है।
इन्हें भी पढ़े:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरगुज़ा जिले के सरगवा ग्राम पंचायत में।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: In the village, people ate the goat that had bitten the dog
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm