- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत
Sarguja Bus Fare Controversy : किराये को लेकर बस वालों की दादागिरी! यात्रियों से वसूल रहे मनमाना पैसा, मंत्री तक पहुंची शिकायत
सरगुजा में निजी बस संचालकों पर यात्रियों से निर्धारित किराए से ज्यादा रकम वसूलने के आरोप लगे हैं। शिकायत के मुताबिक अंबिकापुर-रामानुजगंज रूट पर करीब ₹115 के बजाय 200 और …

Sarguja Bus Fare Controversy
- अंबिकापुर से संचालित कई बसों में किराया सूची नहीं होने की शिकायत।
- रामानुजगंज रूट पर 115 की जगह 200 तक वसूली का आरोप।
- बिलासपुर रूट पर 230 की जगह 400 तक लेने की शिकायत।
अंबिकापुर से संचालित कई बसों से किराया सूची गायब
सरगुजा संभाग रेल और एयर कनेक्टिविटी के मामले में आज भी पिछड़ा हुआ है, ऐसे में यहाँ के लोगों के लिए बस ही आवागमन का सबसे बड़ा साधन है। अंबिकापुर के अंतरराज्यीय बस अड्डे से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों के लिए बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। नियम के मुताबिक बसों में अलग-अलग स्थान की दूरी और निर्धारित किराए की सूची चस्पा होनी चाहिए ताकि अधिक वसूली न हो, लेकिन अंबिकापुर से संचालित कई बसों से किराया सूची गायब है।यात्रियों से 200 रुपये तक वसूले जाने का आरोप
मामला तब और गंभीर हो गया जब सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत पहुंची। शिकायत के मुताबिक अंबिकापुर से रामानुजगंज निर्धारित किराया करीब 115 रुपये है, लेकिन यात्रियों से 200 रुपये तक वसूले जाने का आरोप है।अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए 400 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत
निर्धारित किराया करीब 230 रुपये है, लेकिन यात्रियों से 400 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत है, जो कि लगभग दोगुना है। मामला गंभीर होने पर सत्तापक्ष के लोग इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री और सीधे मुख्यमंत्री तक करने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर, परिवहन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी आशाम्बर द्विवेदी का कहना है कि कुछ बसों में अधिक वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।नियम तय होने के बावजूद पालन कराने के लिए शिकायत का इंतजार क्यों ?
हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि नियम तय होने के बावजूद पालन कराने के लिए शिकायत का इंतजार क्यों किया जा रहा है और कार्रवाई केवल 1 या 2 बसों पर ही क्यों सिमट कर रह गई है। सरगुजा जैसे संभाग में जहाँ रेल और हवाई सुविधा सीमित है, वहाँ बस परिवहन आम लोगों की लाइफलाइन है।यात्रियों के जेब पर डाल रहा असर
ऐसे में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाना सीधे तौर पर उनकी जेब पर असर डालता है। Bus Fare Increase CG अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद परिवहन विभाग महज कार्रवाई का दावा करता है या फिर बसों में किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराकर यात्रियों को राहत देता है, ताकि हजारों यात्रियों से होने वाली इस अवैध वसूली पर रोक लग सके।इन्हें भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यात्रियों का आरोप है कि कई निजी बसों में निर्धारित किराए से अधिक रकम वसूली जा रही है और किराया सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: sarguja-private-bus-fare-overcharging-complaint
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm