उप्र : अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
उप्र : अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
अमेठी, 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी निवासी निशा (26) का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। निशा की 2019 में राजकुमार नामक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी।
मृतका निशा के पिता शिव नाथ ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया।
पिता ने आरोप लगाया कि निशा की हत्या की गयी है। शिव नाथ के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग निशा को मारते-पीटते थे, जिसकी शिकायत भी पूर्व थाने में की गयी थी।
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के प्रभारी निरीक्षक तनुज पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
AMETHI
और भी पढ़ें ›भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pmभाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:00 pmगणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा
01 Oct 2026 | 6:45 pm