BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Anuppur Tractor Accident News: अनूपपुर में बड़ा हादसा.. अचानक पलटा ट्रेक्टर का इंजन, दबकर 4 लोगों की मौत, तीन दिन पहले 4 महिलाओं ने भी इस तरह गंवाई थी जान

Anuppur Tractor Accident News: अनूपपुर ट्रैक्टर हादसे में चार लोगों की मौत, इंजन पलटने से दर्दनाक घटना, श्योपुर में भी तीन दिन पहले ऐसा हादसा

Anuppur Tractor Accident News

Anuppur Tractor Accident News

satya prakash
Published: 19 Apr 2026 | 12:59 pmModified: 19 Apr 2026 | 1:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. अनूपपुर में ट्रैक्टर इंजन पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत
  2. करनपठार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, जांच जारी
  3. श्योपुर में तीन दिन पहले चार महिलाओं की इसी तरह मौत

अनूपपुर: जिले से हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आया है। यहां ट्रेक्टर का इंजन पलटने से उस पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी इंजन के नीचे ही दब गए और किसी को बाहर आने का कोई मौक़ा नहीं मिला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से इंजन को हटाया और फिर सभी शवों को निकाला। (Anuppur Tractor Accident News) उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी है। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सभी शवों को पीएम के रवाना किया जा रहा है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी भी जाँच की जा रही है।

श्योपुर में महिलाओं ने गंवाई थी जान

गौरतलब है कि, तीन दिन पहले 16 अप्रैल को श्योपुर में भी एक इसी तरह का वाक्या सामने आया था। जिले के विजयपुर क्षेत्र के खितरपाल गांव के पास गुरुवार रात एक ट्रेक्टर की ट्राली पलट गई थी। इस घटना में दबकर चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में की गई थी। इस हादसे में करीब 28 अन्य लोग भी घायल हुए थे जिनका इलाज जारी है।

इस घटना से मर्माहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई थी। उन्हने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया था। (Anuppur Tractor Accident News) इसके तहत प्रत्येक मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए, और अन्य घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने की बात सीएम ने कही थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A: ट्रैक्टर इंजन पलटने से चार लोगों की मौके पर मौत हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Four Killed as Tractor Engine Overturns in Anuppur; Similar Fatal Accident Reported in Sheopur Days Earlier

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm