BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा में शुरुआती रूझानों में कांग्रेस की आंधी, इतने सीटों पर बनाई बढ़त, जानें बीजेपी का हाल

हरियाणा में शुरुआती रूझानों में कांग्रेस की आंधी, Congress storms in early trends in Haryana, takes lead on so many seats

Haryana and J&k Election Result Live

Haryana and J&k Election Result Live

Deepak Sahu
Published: 08 Oct 2024 | 8:24 amModified: 08 Oct 2024 | 8:27 am

चंडीगढ़ः Haryana Assembly Election Results 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लगी गई है। हरियाणा में वैसे तो 5 प्रमुख पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। पर असल मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही है। कांग्रेस, भाजपा के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD), जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) भी किंगमेकर बनने की लड़ाई लड़ रहे हैं। INLD ऐसा बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन और JJP-आजाद समाज पार्टी के सहारे करने की फिराक में है। वहीं अब रूझानों का भी आना शुरू हो गया है।

Read More : Haryana and J&k Election Result Live: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज, वोटों की काउंटिंग शुरू, पहले रुझान थोड़ी देर में 

Haryana Assembly Election Results 2024 हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। हरियाणा में कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 10 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 2 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना से पहले हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने बीजेपी की बंपर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करना जारी रखेगी और बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। बीजेपी ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।”

Read More : Haryana Election Results 2024 : 'मिलेगा ईमानदारी का इनाम.. तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', मतगणना से पहले सीएम सैनी ने किया जीत का दावा

हरियाणा में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 93 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 कंपनियां तैनात की गई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Ws0S-kUCwxg

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress storms in early trends in Haryana, takes lead on so many seats