BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भोलानाथ ने बुलाई हॉकी इंडिया ईबी बैठक, टिर्की ने जताया ऐतराज

भोलानाथ ने बुलाई हॉकी इंडिया ईबी बैठक, टिर्की ने जताया ऐतराज

भोलानाथ ने बुलाई हॉकी इंडिया ईबी बैठक, टिर्की ने जताया ऐतराज
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 5:29 pmModified: 01 Oct 2026 | 5:29 pm

(मोना पार्थसारथी)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) हॉकी इंडिया के भीतर चल रही खींचतान के बीच अब महासचिव भोलानाथ सिंह ने छह अक्टूबर को कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाई है जिस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि उन्हें बताये बिना और उनसे स्वीकृति लिये बिना यह बैठक बुलाई गई है ।

एशियाई खेलों के लिये जापान गए भोलानाथ ने कार्यकारी बोर्ड को बृहस्पतिवार को भेजे गए ईमेल में कहा ,‘‘ हॉकी इंडिया कार्यकारी समिति की 120वीं बैठक छह अक्टूबर 2026 को दोपहर बारह बजे हॉकी इंडिया के दिल्ली कार्यालय में होगी ।’’

इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए टिर्की ने भाषा से कहा ,‘‘ मैं हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की प्रस्तावित 120वीं बैठक का विरोध करता हूं जो मुझे बताये बिना या मंजूरी लिये बिना बुलाई गई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इससे पहले भी महासचिव ने मुझसे स्वीकृति लिये बिना या बताये बिना 18 सितंबर को कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई थी । उस समय मैने तत्कालीन महानिदेशक (कमांडर आर के श्रीवास्तव) से कुछ जवाब मांगे थे जो अभी तक नहीं मिले हैं । मैं उस बैठक में मौजूद भी नहीं था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब फिर मेरी मंजूरी के बिना बैठक बुला ली गई है और एजेंडे में फोकस ओडिशा हॉकी संघ के चुनाव पर है । मेरी समझ में नहीं आ रहा कि हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड स्तर पर प्रदेश संघ के चुनाव में इतनी रूचि क्यो ले रहा है जबकि कई जरूरी मसलों पर तुरंत तवज्जो देने की दरकार है ।’’

महासचिव द्वारा भेजे गई ईमेल के अनुसार बैठक के एजेंडे में ओडिशा हॉकी संघ के चुनाव का मसला प्रमुख है । इसके अलावा टिर्की द्वारा महासंघ के कुछ अधिकारियों के खिलाफ की गई पुलिस शिकायत का मसला भी शामिल है ।

टिर्की ने पिछले सप्ताह हॉकी इंडिया अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन पर ‘आपराधिक विश्वासघात, चोरी, जान जोखिम में डालने और गलत तरीके से परित्याग’ का आरोप लगाया।

इसमें आगे कहा गया ,‘‘ बैठक के एजेंडे में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप टिर्की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भी बात होगी जिसके बारे में हमें मीडिया रपटों से पता चला ।’’

टिर्की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उनकी संपत्तियों और दस्तावेजों की तत्काल बरामदगी की भी मांग की गई थी ।

शिकायत में हॉकी इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक कमांडर आर के श्रीवास्तव, हॉकी इंडिया के वित्त प्रबंधक सुबोध कुमार, हॉकी इंडिया के निदेशक भूषण कुमार और वाहन के चालक हरमिंदर सिंह के नाम शामिल हैं। श्रीवास्तव को हालिया एफआईएच विश्व कप के दौरान केसरिया जर्सी विवाद के बाद टिर्की ने पद से हटा दिया था।

बैठक के एजेंडे में ओडिशा हॉकी संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव और आमसभा की बैठक को लेकर चुनाव अधिकारी की रिपोर्ट पर चर्चा भी शामिल है । इस संबंध में भावी कार्रवाई पर भी बात की जायेगी ।

भाषा

मोना पंत

पंत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भोलानाथ ने बुलाई हॉकी इंडिया ईबी बैठक, टिर्की ने जताया ऐतराज

People also search for:sports hockey meeting
पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश

पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश

01 Oct 2026 | 9:09 pm
आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

आप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

01 Oct 2026 | 8:10 pm
पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला

01 Oct 2026 | 7:11 pm
ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

ऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला

01 Oct 2026 | 6:32 pm
आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

आईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी

01 Oct 2026 | 6:26 pm
यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना

01 Oct 2026 | 6:18 pm
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से

01 Oct 2026 | 6:04 pm