Haryana Election Result 2024 Live: ‘कांग्रेस अपना पूर्ण बहुमत लाएगी’, रुझानों में पिछड़ने के बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा दावा
Election Result 2024 Live: ‘कांग्रेस अपना पूर्ण बहुमत लाएगी’, रुझानों में पिछड़ने के बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा दावा

Election Result 2024 Live
नई दिल्ली। Election Result 2024 Live पिछले दिनों हरियाणा और जम्मू कश्मीर के 90-90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। जम्मू में तीन चरण पर मतदान तो हरियाणा में एक ही चरण पर वोट डाले गए थे। जिसके बाद आज दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम आने को है। जिसके लिए आज सुबह से ही मतगणना जारी है। वहीं अब ताजा रुझान आने लगे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है।
Election Result 2024 Live पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, "मौजूदा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है... पार्टी (सीएम चेहरा) तय करेगी... कांग्रेस अपना बहुमत लाएगी... इसका श्रेय पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सभी पार्टी नेताओं और हरियाणा की जनता को जाता है..."
हुड्डा की किस्मत का आज होगा फैसला
आपको बता दें कि गढ़ी सांपला-किलोई सीट को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। पिछले चुनाव में हुड्डा को यहां से जबरदस्त बहुमत मिला था। उन्होंने बीजेपी के सतीश नांदल को बड़े मार्जन से हराया था।
चुनाव आयोग की वेबसाइट क्या कह रही?
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती रुझानों में जम्मू-कश्मीर में भाजपा 26, कांग्रेस गठबंधन 47 और निर्दलीय 12 सीट पर आगे है। वहीं, हरियाणा के रुझान में कांग्रेस 33 और भाजपा 51 सीट पर आगे है।
#WATCH | Former CM and Congress candidate Bhupinder Singh Hooda says, " As per the current trends, Congress is going to form the govt...the party will decide (CM face)...Congress will bring its own majority...credit goes to party, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, all party… pic.twitter.com/4WV4dF0oXx
— ANI (@ANI) October 8, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Election Result 2024 Live: Big claim of Bhupendra Singh Hooda
