Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result: अंबाला कैंट में कौन मारेगा बाजी? अपने ही गढ़ से पीछे चल रहे पूर्व मंत्री अनिल विज, ये निर्दलीय उम्मीदवार दे रही है टक्कर
Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result: अंबाला कैंट में कौन मारेगा बाजी? अपने ही गढ़ से पीछे चल रहे पूर्व मंत्री अनिल विज

Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result
नई दिल्ली: Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आज सुबह से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब रुझाना आना भी शुरू हो गया है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस बहुमत की ओर चल रही थी। लेकिन अचानक थोड़ी देर बाद ही बीजेपी आगे हो गई। अब कई रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। रोचक बात यह है कि वह कांग्रेस के परविंदर परी से नहीं बल्कि एक निर्दलीय उम्मीदवार से टक्कर मिल रही है। हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह मोहरा की बेटी चित्रा सरवारा ने गजब का खेला कर दिया है।
Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पूर्व मंत्री और अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज 545 वोटों से पीछे चल रहे हैं और निर्दलीय विधायक चित्रा सरवारा करीब 545 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।
आपको बता दें कि अंबाला कैंट अनिल विज का गढ़ माना जाता है। अनिल विज साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अंबाला कैंट से जीत दर्ज की थी। उन्हें 64,571 वोट मिले थे। निर्दलीय मैदान में उतरी चित्रा सरवारा 44,406 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। लेकिन इस बार भी भाजपा ने अनिल विज को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से परिमल परी को टिकट दिया है तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा अनिल विज को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट से राज कौर गिल पर भरोसा जताया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Former minister Anil Vij is trailing from his own stronghold
