BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Rashid Khan Marriage: शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के ये धाकड़ लेग स्पिन गेंदबाज, तोड़ा फैंस से किया वादा, कई क्रिकेटर्स भी हुए शामिल

Rashid Khan Marriage: शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के ये धाकड़ लेग स्पिन गेंदबाज, तोड़ा फैंस से किया वादा, कई क्रिकेटर्स भी हुए शामिल

Rashid Khan Marriage

Rashid Khan Marriage

Priya Jagat
Published: 04 Oct 2024 | 6:55 pmModified: 04 Oct 2024 | 6:58 pm

अफगानिस्तान। Rashid Khan Marriage: अफगानिस्तान के धाकड़ लेग स्पिनर राशिद खान ने बीते 3 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने पश्तून रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बता दें कि 26 वर्षीय राशिद खान के भाई आमिर खलील, जकिउल्लाह और रजा खान ने भी एक दिन निकाह किया। सोशल मीडिया पर राशिद और उनके तीन भाइयों की शादी सेलिब्रेशन वाली फोटो वायरल हो रही हैं। जिसमें चारों भाई एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

राशिद की शादी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में हुई जिसमें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान और टीम के सीनियर साथी मोहम्मद नबी के अलावा उदीयमान अजमतुल्लाह उमरजई सहित नजबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान आदि शामिल हुए।

Read More: Fatehpur Crime News: शर्मसार... इस काम के लिए अपनी ही पोती की बलि चढ़ाना चाहता था सगा दादा, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग 

राशिद खान की शादी को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है जिसमें बताया गया कि, साल 2020 में एक एक रेडियो इंटरव्यू में कहा था कि अफगानिस्तान के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ही वह शादी करेंगे, लेकिन अब उन्होंने फैंस से किया अपना ये वादा तोड़ दिया है। वहीं इससे पहले लाइव चैट शो में फैंस ने उनसे कई सवाल किए थे। जिसमें उनसे पूछा गया था कि, बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा ऐक्ट्रेस कौन है? तब राशिद खान ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया था. उस समय राशिद खान सुर्खियों में आ गए थे. राशिद का अनुष्का के लिए ये जवाब काफी वायरल हुआ था।

Read More: Russia And Taliban News : तालिबान को लेकर रूस ने लिया बड़ा फैसला, आतंकवादी संगठनों की लिस्ट से हटाएगा नाम, अमेरिका को दे दी बड़ी नसीहत 

Rashid Khan Marriage: वहीं राशिद खान ने भारत को अपना दूसरा घर बताया है। दरअसल, अफगानिस्तान की टीम का दूसरा घर भारत है. भारत में अफगानी टीम ग्रेटर नोएडा और देहरादून में अपना कैंप लगाती हैं और इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी करत है। ऐसे में कई बार राशिद भी कह चुके हैं कि भारत उनका दूसरा घर है।

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Rashid Khan Marriage: This powerful leg spin bowler of Afghanistan Rashid Khan got married