Janjgir-Champa
Dhamtari Assembly Elections Result: रायपुर। आज यह साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने वाली है। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज 3 दिसंबर रविवार को मतगणना शुरू हो गई है। वहीं उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई हैं। EVM के खुलते ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला है।
छत्तीसगढ़ के विधानसभा के शुरुआती रुझान में धमतरी सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार साहू 11116 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रंजना साहू को अब तक 8299 वोट मिले हैं। यानी 2817 वोट से भाजपा पीछे चल रही है।
बता दें कि इस वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुए। पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुए। वहीं विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत और वहीं दूसरे चरण में 75.08 मतदान हुआ था।
वहीं बीते पंचवर्षीय 2018 की बात करें तो उस वक्त भी छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव दो चरणों में हुआ था। विधानसभा के कुल 90 सीटों में से पहले चरण का चुनाव 18 सीटों के लिए 12 नवंबर 2018 को हुआ था और और दूसरा चुनाव 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को हुआ था। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को 68 सीटें जीतकर भारी जीत मिली। बता दें कि 15 साल बाद कांग्रेस को सत्ता में जगह मिली। वहीं भाजपा की बात करें तो 15 साल बाद भाजपा को करारा हार का सामना करना पड़ा था।