Baby Mahindra Scorpio: आ रही है नई SUV! Mahindra ला सकती है सबसे सस्ती बेबी Scorpio, कीमत बेहद किफायती लेकिन फीचर्स की भरमार
Baby Mahindra Scorpio: महिंद्रा अपनी नई एसयूवी को एक नए प्लेटफॉर्म पर विकसित कर सकती है। इससे गाड़ी की मजबूती और सुरक्षा बेहतर होगी और ड्राइविंग का अनुभव भी ज्यादा स्मूथ मिलेगा। इस नए मॉडल से ग्राहकों को अधिक आधुनिक और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव मिलने की उम्मीद है।
(Baby Mahindra Scorpio/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: Baby Mahindra Scorpio: भारतीय ऑटो बाजार में SUV गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच महिंद्रा अपनी लोकप्रिय Scorpio की सफलता के बाद एक नई कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी कर रही है। इस नई गाड़ी को फिलहाल ‘बेबी स्कॉर्पियो’ के नाम से जाना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह मॉडल Vision.S कॉन्सेप्ट परआधारित हो सकता है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रखी जा सकती है।
स्कॉर्पियो जैसा लुक लेकिन कीमत सस्ती
यह नई SUV खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाई जा रही है जो स्कॉर्पियो जैसा मजबूत लुक और रोड प्रेजेंस चाहते हैं। लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से उसे नहीं खरीद पाते। स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत काफी ज्यादा है जिससे कई लोग इसे अफोर्ड नहीं कर पाते। ऐसे में महिंद्रा एक किफायती विकल्प देने की योजना बना रही है। जो कम बजट में SUV का अनुभव दे सके।
डिजाइन और प्लेटफॉर्म में क्या खास होगा?
इस गाड़ी का साइज स्कॉर्पियो-एन से छोटा हो सकता है। लेकिन इसका डिजाइन काफी हद तक स्कॉर्पियो से मिलता-जुलता रहेगा। इसमें बॉक्सी और मजबूत फ्रंट डिजाइन, बड़ी ग्रिल, ऊंचा बोनट और चौड़ा स्टांस मिलने की उम्मीद है। इसे महिंद्रा के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। जिससे गाड़ी ज्यादा मजबूत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने वाली होगी। साथ ही यह शहर और गांव दोनों तरह की सड़कों के लिए उपयुक्त हो सकती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस नई SUV में कई आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट शामिल हो सकता है। इसके अलावा स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए एयरबैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इंजन और संभावित कीमत
कंपनी ने अभी तक इंजन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो अच्छा माइलेज और पावर दोनों देगा। अगर महिंद्रा इस ‘बेबी स्कॉर्पियो’ को 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च करती है तो यह भारतीय SUV बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकती है और ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPF Interest Rate: 8.25% ब्याज दर पर बड़ा फैसला, FY26 के लिए सरकार ने दी हरी झंडी! लेकिन क्या इस महीने आएगा पैसा या करना पड़ेगा इंतजार? जानें पूरा सच
- Surajpur Crime News: पति ने पार की हैवानियत की हद, बीच सड़क पर पत्नी के साथ की मारपीट, फिर कर दिया ये कांड, देखें वीडियो
- FSSAI Spurious Ghee Seized: क्या आपको भी परोसा जा रहा जहर?.. यहां जब्त 6500 लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त, इस लिबास में पहुंचे थे छापेमारी करने..

Facebook


