FSSAI Spurious Ghee Seized: क्या आपको भी परोसा जा रहा जहर?.. यहां जब्त 6500 लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त, ग्राहक बनाकर पहुंचे थी छापेमारी करने

FSSAI Spurious Ghee Seized Delhi and Haryana: एफएसएसएआई ने दिल्ली-हरियाणा में छापेमारी कर 6,500 लीटर से अधिक नकली घी जब्त किया, एफआईआर दर्ज।

FSSAI Spurious Ghee Seized: क्या आपको भी परोसा जा रहा जहर?.. यहां जब्त 6500 लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त, ग्राहक बनाकर पहुंचे थी छापेमारी करने

FSSAI Spurious Ghee Seized || Image- ANI News File

Modified Date: June 18, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: June 18, 2026 4:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्राहक बनकर जांच के बाद FSSAI ने बड़ी कार्रवाई की।
  • 6,500 लीटर से अधिक संदिग्ध मिलावटी घी जब्त।
  • दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी, आरोपियों पर एफआईआर दर्ज।

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई ने दिल्ली और हरियाणा में कार्रवाई करते हुए नकली और मिलावटी घी बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। (FSSAI Spurious Ghee Seized) इस दौरान 6,500 लीटर से अधिक संदिग्ध मिलावटी घी और उससे जुड़े कच्चे माल को जब्त किया गया है। यह पूरी कार्रवाई एफएसएसएआई के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक आईपीएस अधिकारी देवेश कुमार के अगुवाई में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विज्ञापनों से शुरू हुई जांच

एफएसएसएआई के अनुसार जांच की शुरुआत उन डिजिटल और प्रिंट विज्ञापनों से हुई, जिनमें प्रीमियम देसी घी और गाय के घी का प्रचार किया जा रहा था। इन प्रोडक्ट्स पर अनिवार्य FSSAI लाइसेंस नंबर और जरूरी लेबलिंग की जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राहक बनकर घी के नमूने खरीदे और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि नमूने घी के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें वनस्पति तेल, पशु वसा और दूसरे सामानों की मिलावट पाई गई। देवेश कुमार महला ने बताया कि लैब रिपोर्ट में यह साफ़ हुआ कि घी में वनस्पति और पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद जांच के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई।

दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी

17 जून को FSSAI की टीमों ने दिल्ली और हरियाणा के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली के द्वारका स्थित धूलसिरस गांव में एक कैम्पस पर कार्रवाई के दौरान लगभग 1,020 लीटर तेल और करीब 1,500 लीटर मिलावटी घी बरामद किया गया। (FSSAI Spurious Ghee Seized) वहीं हरियाणा के सोनीपत में स्थित एम/एस बालाजी फूड प्रोडक्ट्स पर छापे के दौरान 4,000 लीटर से ज्यादा मिलावटी घी जब्त किया गया। इस घी को बाजार में बिक्री के लिए पैक किया जा चुका था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

FSSAI ने बताया कि मामले में स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जब्त सामग्री को निगरानी में रखा गया है और आगे की जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा नियामक ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और गलत ब्रांडिंग के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

गर्मी को देखते हुए अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल : देवजीत सैकिया

उम्रदराज और युवा खिलाड़ी दोनों ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं विश्व कप में

टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

फिरोजाबाद में बैंक लॉकर से गिरवी रखा सोना गायब, तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

एफआईएलए समूह ने डोम्स इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत हिस्सेदारी 934 करोड़ रुपये में बेची


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown