Bajaj Dominar 350: रफ्तार भी चाहिए, स्टाइल भी चाहिए, तो देर किस बात की? Bajaj Dominar 350 का ऑफर देखकर आप खुद कहेंगे- ‘इसे तो लेना ही पड़ेगा!’

Ads

Bajaj Dominar 350: बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी 350cc इंजन वाली Dominar 400 की नई कीमत की घोषणा की है। कम GST लागू होने के कारण इस मॉडल की कीमत में लगभग 37,000 रुपये की कमी की गई है। इससे यह बाइक अब पहले की तुलना में ज्यादा किफायती हो गई है।

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 12:33 PM IST

(Bajaj Dominar 350/ Image Credit: Bajaj)

HIGHLIGHTS
  • बजाज ऑटो ने Dominar 350 की नई कीमत की घोषणा की।
  • GST में बदलाव के बाद बाइक ₹37,000 तक सस्ती हो गई।
  • नई एक्स-शोरूम कीमत ₹2.03 लाख रखी गई है।

नई दिल्ली: Bajaj Dominar 350: दुनिया की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय वाली टूरिंग बाइक Bajaj Dominar 350cc की नई कीमत जारी की है। कंपनी ने बताया कि कम जीएसटी दर लागू होने के बाद इस बाइक की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, जिससे यह पहले से अधिक किफायती हो गई है।

कीमत में 37,000 रुपये की भारी कटौती

GST में बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिला है। बजाज ने 3500cc वाले Dominar की कीमत में लगभग 37,000 रुपये की कमी की है। इस कटौती के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.03 रुपये लाख हो गई है। वहीं Dominar 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है।

प्रतिस्पर्धी बाइकों के करीब पहुंची कीमत

नई कीमत के बाद Dominar 350 अब बाजार में मौजूद कुछ प्रीमियम बाइकों जैसे Triumph Speed 400 T4 के करीब आ गई है। इससे यह सेगमेंट में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गई है और ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है।

टूरिंग और डेली राइडिंग के लिए बेहतर

कंपनी के अनुसार, यह बाइक खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा और राजमर्रा की सवारी दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें पावर, आराम और स्थिरता का अच्छा संतुलन मिलता है, जिससे यह एक ऑल-राउंटर मोटरसाइकिल बन जाती है।

कंपनी का विजन

बजाज ऑटो के MCBU प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि Dominar हमेशा से टूरिंग DNA का प्रतीक रही है। नई कीमत के साथ कंपनी का मकसद इसे ज्यादा से ज्यादा राइडर्स के लिए सुलभ बनाना है। उनका कहना है कि ग्राहक अब कम कीमत में वही दमदार Dominar का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिससे भारत में टूरिंग बाइकिंग और अधिक लोकप्रिय होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Bajaj Dominar 350 की नई कीमत क्या है?

नई एक्स-शोरूम कीमत ₹2.03 लाख है।

बाइक की कीमत में कितनी कटौती हुई है?

लगभग ₹37,000 की कमी की गई है।

कीमत कम होने का कारण क्या है?

कम GST दर लागू होने की वजह से कीमत घटाई गई है।

क्या यह बाइक किसी अन्य मॉडल से प्रतिस्पर्धा करती है?

हाँ, यह अब Triumph Speed 400 T4 जैसी प्रीमियम बाइकों के करीब आ गई है।

ताजा खबर