Indiana Child Death: मां-बाप इतने लापरवाह कैसे..? भूख इतनी कि डायपर और दीवार तक खा गया 2 साल का मासूम, बच्चे के पेट से जो मिला, अधिकारी भी रह गए दंग

Ads

Indiana Child Death: अमेरिका के इंडियाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो साल के मासूम एरिक राइखार्ड की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 10:55 AM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 11:06 AM IST

america news/ image source: therobbieharvey x handle

HIGHLIGHTS
  • कुपोषण से मासूम की मौत
  • भूख में डायपर तक खाया
  • 14 घंटे बाद दी सूचना

Indiana Child Death: इंडियाना : अमेरिका के इंडियाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो साल के मासूम एरिक राइखार्ड की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि भूख से तड़प रहे इस बच्चे को मजबूरी में अपने ही डायपर के टुकड़े तक खाने पड़े। इतना ही नहीं, उसने दीवार (ड्रायवॉल) तक चबा डाली, जो उसकी हालत की भयावहता को बयान करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुपोषण और पानी की भारी कमी के चलते उसकी मौत हुई, जबकि माता-पिता ने उसे आखिरी बार जिंदा देखने के करीब 14 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी।

diaper eating case: कुपोषण से मासूम की मौत

जांच में सामने आया कि जिस घर में यह मासूम रह रहा था, वहां हालात बेहद बदतर थे। पूरे घर में गंदगी, मल और कीड़े फैले हुए थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि माता-पिता का कमरा पूरी तरह साफ और व्यवस्थित मिला। एरिक का वजन सिर्फ 15 पाउंड (करीब 6.8 किलो) था और उसके शरीर पर कई घाव व कीड़ों के काटने के निशान मौजूद थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबसे चौंकाने वाला खुलासा किया—बच्चे के पेट से डायपर और दीवार के टुकड़े मिले, जो साबित करता है कि वह भूख से इस हद तक मजबूर हो चुका था।

malnutrition toddler death: माता-पिता गिरफ्तार हुए

रिपोर्ट के मुताबिक, कुपोषण और पानी की भारी कमी के चलते उसकी मौत हुई, जबकि माता-पिता ने उसे आखिरी बार जिंदा देखने के करीब 14 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने माता-पिता ट्रेवर राइखार्ड-हेयस और कैथरीन कार्टर को हत्या और गंभीर लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने घर में मौजूद अन्य बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

ताजा खबर