Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals
नई दिल्ली: Prafulla Hinge खेल की दुनिया में अक्सर वो हो जाता है, जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती। कभी कोई अनजान खिलाड़ी अचानक से स्टार बनकर उभर जाता है। ऐसा ही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लंबी कद-काठी के युवा पेसर प्रफुल हिंगे (Prafulla Hinge) ने की है, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में इतिहास रच डाला। उन्होंने पहले ओवर में ही राजस्थान के 3 विकेट चटका दिए।
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals आपको बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता। उन्होंने अपने दूसरी ही गेद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। सूर्यवंशी अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए। उसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल को भी आउट कर दिया। हैदराबाद की संघर्ष कर रही गेंदबाजी के लिए हिंगे उम्मीद की किरण बनकर आए हैं। उन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए और सनसनी मचा दी है।
18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने से पहले उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 27 विकेट हासिल किए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव बेहद कम रहा है। उन्होंने मात्र एक मैच खेला है और एक विकेट चटकाए हैं। हैदराबाद ने उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 216 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए कप्तान ईशान किशन ने सर्वाधिक 91 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पिछले मैचों में जैसी बल्लेबाजी देखने को मिली तो उससे ये चेज बहुत मुश्किल नहीं लगा था। लेकिन IPL में डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे तो राजस्थान के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने पारी का पहला ओवर डाला, जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को चलता किया। पहले ही ओवर में उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी पवेलियन भेज दिया। रियान पराग के रूप में उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया।