Reported By: Swadesh Bhardawaj
,Teacher Video Viral | Photo Credit: IBC24
श्योपुर: Teacher Video Viral श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सरकारी स्कूल के शिक्षक न सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नजर आएए बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ करते दिखे। संकुल अगरा के लारदेह माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक ऑफिस के अंदर शर्ट उतारकर आराम फरमाते और सोते हुए पाए गए। विजयपुर विकासखंड के अगरा संकुल अंतर्गत लारदेह माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां शिक्षक स्कूल के ऑफिस में शर्ट उतारकर आराम से सोते हुए पाए गए।
Sheopur News प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक न केवल अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नजर आएए बल्कि छात्रों की शिक्षा को लेकर भी उदासीन रवैया दिखाया। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक का कहना है कि आदिवासी छात्र छात्राएं पढ़ने नहीं आते जो कि न केवल गैर जिम्मेदाराना बयान है, बल्कि सामाजिक रूप से भी बेहद आपत्तिजनक है। नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा ने हाल ही में पदभार संभाला है शायद इस शिक्षा की स्थिति को देखकर इसमें सुधार और बदलाव के परिणाम आ सके।
हैरानी की बात ये है कि जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने छात्रों को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। ये तस्वीरें विजयपुर विकासखंड के लारदेह माध्यमिक विद्यालय की हैए जहां एक ओर छात्र पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचते हैंए वहीं दूसरी ओर शिक्षक ऑफिस में आराम फरमाते नजर आते है।सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब शिक्षक ने कहा ये बच्चे पढ़ने कहां आते हैं।