Bajaj Dominar 400 Discount Offer/Image Credit: X Handle
Bajaj Dominar 400 Discount Offer: नई दिल्ली: बाइक निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने बाइक प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। बजाज ने अपनी पॉपुलर बाइक Dominar 400 की कीमतों में भारी कमी का ऐलान किया है। बजाज ऑटो ने इस बाइक की कीमत में लगभग 37 हजार रुपए तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2,03,214 रुपए हो गई है। बजाज का यह कदम उन राइडर्स के लिए बेहतरीन मौका है जो एक दमदार और लंबी दूरी तय करने वाली बाइक बजट में खरीदना चाहते थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस बड़े बदलाव के पीछे सबसे मुख्य वजह बाइक के इंजन में किया गया अपडेट है। नई डॉमिनार 400 अब 350 cc के लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएगी, जबकि पहले इसमें 373 cc का इंजन मिलता था। इंजन को थोड़ा छोटा करने का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को GST बेनिफिट्स के रूप में मिला है, जिससे बाइक की कुल कीमत काफी कम हो गई है। बजाज का कहना है कि इंजन बदलने के बावजूद बाइक की परफॉरमेंस और टूरिंग क्षमताओं में कोई समझौता नहीं किया गया है। भारतीय बाजार में बाइक का मुकाबला Triumph Speed 400, Royal Enfield Guerrilla 450, KTM Duke 390 और Suzuki Gixxer 250 जैसी गाड़ियों से होता है।
Dominar 400 के तकनीकी स्पेसिफिकेशन के बारे में बात की जाए तो यह नया 350 cc इंजन 40 Ps की पावर और 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में अभी भी 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ‘स्लिप एंड असिस्ट क्लच’ की सुविधा बरकरार है, जो गियर बदलने को आसान और सुरक्षित बनाती है।
इस बाइक के डिजाइन में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए। बजाज ने इसकी पुरानी पहचान को बनाए रखा है, बस इंजन पर से ‘373 cc’ की बैजिंग हटा दी गई है। यह बाइक अभी भी अपने सिग्नेचर ऑरोरा ग्रीन और अन्य मशहूर कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगी। कंपनी इसे एक ऐसी वर्सटाइल बाइक के रूप में पेश कर रही है जो शहर की भीड़भाड़ और हाईवे की लंबी यात्रा, दोनों के लिए समान रूप से आरामदायक है।
इन्हे भी पढ़ें:-