Public Holiday Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बंद रहेंगे सभी दफ्तर, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बंद रहेंगे सभी दफ्तर, Public Holiday Latest News: Govt Declared Public Holiday on 14 April

Public Holiday Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बंद रहेंगे सभी दफ्तर, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Govt Public Holiday | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 14, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: April 13, 2026 9:30 pm IST

भोपाल। Public Holiday Latest News अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 14 अप्रैल को शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन सरकारी कार्य बंद रहेंगे, जबकि आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होती रहेंगी।

इससे पहले 9 अप्रैल 2026 को वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया था कि अंबेडकर जयंती के दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) में भी अवकाश रहेगा। बताया गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के निर्देशों को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर लागू करने का निर्णय लिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही, बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।