BYD Sealion 7 Launched: EV खरीदने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! SEALION 7 का नया Dynamic वेरिएंट हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 520KM की धांसू रेंज

BYD Sealion 7 Launched: बीवाईडी ने भारत में Sealion 7 का नया डायनैमिक वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 71.8 kWh बैटरी, 520 किलोमीटर तक की NEDC रेंज और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 41.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

BYD Sealion 7 Launched: EV खरीदने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! SEALION 7 का नया Dynamic वेरिएंट हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 520KM की धांसू रेंज

(BYD Sealion 7 Launched/ Image Credit: BYD)

Modified Date: August 20, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: August 20, 2026 6:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BYD Sealion 7 का नया डायनैमिक वेरिएंट लॉन्च।
  • इसमें 71.8 kWh की बैटरी दी गई है।
  • SUV की NEDC रेंज 520 किलोमीटर तक है।

नई दिल्ली: BYD Sealion 7 Launched: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन कंपनियां नए इलेक्ट्रिक मॉडल और उनके अलग-अलग वेरिएंट बाजार में पेश कर रही है। इसी कड़ी में BYD ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 का नया डाइनैमिक वेरिएंट भारतीय बाजारमें लॉन्च (BYD Sealion 7 Launched) किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट में अच्छी रेंज के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को होम चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

बैटरी और मोटर की ताकत

BYD Sealion 7 डायनैमिक में 71.8 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी एसयूवी (BYD Sealion 7 Launched) को एक बार चार्ज करने पर 520 किलोमीटर तक की NEDC रेंज देने में सक्षम है। वहीं, इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर के दम पर एसयूवी महज 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस वजह से यह वेरिएंट रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी दूरी के सफर के लिए भी उपयोगी विकल्प बन सकता है।

मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

नई Sealion 7 डायनैमिक में ग्राहकों को कई आधुनिक और प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं। इसमें LED हेडलाइट, LED DRL और LED टेल लाइट के साथ एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। एसयूवी में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक रूफ, वेंटिलेटेड और हीटेड सीटें, वायरलेस चार्जर और VTOL सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा बेहतर म्यूजिक अनुभव के लिए इसमें 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

कीमत और चार्जिंग सुविधा

भारत में BYD Sealion 7 को अलग-अलग वेरिएंट में पेश (BYD Sealion 7 Launched) किया जाता है। इसके प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 41.90 लाख रुपये से शुरू होकर 55.90 लाख रुपये तक जाती है। नए डायनैमिक वेरिएंट के साथ कंपनी 7 kW होम चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन सुविधा भी दे रही है। इससे ग्राहकों को घर पर वाहन चार्ज करने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।