TVS iQube Sales Growth: सिर्फ 42 रुपये में 212KM का सफर! 60 हजार रुपये वाली इस स्कूटी ने मचाई धूम, जानिए आखिर क्या है इसमें खास?
TVS iQube Sales Growth: जुलाई में TVS iQube की बिक्री में 158% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। 5.3kWh बैटरी वाले मॉडल में कंपनी 212KM तक की रेंज का दावा करती है। खास बात यह है कि इसे फुल चार्ज करने का अनुमानित खर्च करीब 42 रुपये बताया गया है, जो इसे किफायती बनाता है।
(TVS iQube Sales Growth/ Image Credit: TVS Motors)
- iQube की बिक्री 158% बढ़ी
- शुरुआती कीमत ₹59,999
- 5.3kWh बैटरी विकल्प
नई दिल्ली: TVS iQube Sales Growth: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब ग्राहक पेट्रोल स्कूटर के सथ इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पसंद कर रहे हैं। जुलाई 2026 की बिक्री में TVS iQube ने शानदार (TVS iQube Sales Growth) प्रदर्शन किया है। इसकी बिक्री पिछले साल के मुकाबले 158% बढ़ी है। जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के प्रति बढ़ते लोगों के भरोसे का पता चलता है।
TVS की कुल बिक्री भी बढ़ी
जुलाई 2026 में TVS Motor ने कुल 4,37,394 दोपहिया वाहन बेचे। पिछले साल इसी महीने कंपनी की बिक्री 3,08,720 यूनिट थी। यानी सालाना आधार पर करीब 42% की (TVS iQube Sales Growth) बढ़ोतरी हुई। जून 2026 में कंपनी ने 4,11,014 दोपहिया वाहन बेचे थे। इस हिसाब से जुलाई में बिक्री करीब 6% ज्यादा रही। पेट्रोल मॉडल के साथ iQube ने भी कंपनी की बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
iQube की बिक्री में जोरदार उछाल
जुलाई 2026 में TVS iQube की 59,386 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में 23,029 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी एक साल में इसकी बिक्री में 158% की शानदार वृद्धि हुई। जून 2026 में iQube की 47,331 यूनिट बिकी थीं। इसके मुकाबले जुलाई में बिक्री करीब 25% बढ़ी। इससे साफ है कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
59,999 रुपये से शुरू कीमत
TVS iQube कई बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपये बताई गई है। वहीं 2.3kWh मॉडल की कीमत 94,434 रुपये , 3.1kWh मॉडल 1 लाख रुपये और 3.5kWh मॉडल 1,08,993 रुपये से शुरू होता है। 4.7kWh iQube S की कीमत 1,17,642 रुपये और 5.3kWh मॉडल की कीमत 1,58,834 रुपये से शुरू होती है।
212KM तक की रेंज और करीब 42 रुपये खर्च
सबसे बड़ी 5.3kWh बैटरी वाला iQube कंपनी के दावे के अनुसार 212KM तक (TVS iQube Sales Growth) चल सकता है। 4.7kWh मॉडल की रेंज 175KM, 3.5kWh की 145KM, 3.1kWh की 123KM और 2.3kWh मॉडल की 114KM तक बताई गई है। 5.3kWh बैटरी को घर पर चार्ज करने में करीब 5.3 से 6.1 यूनिट बिजली लग सकती है। 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खर्च लगभग 42 रुपये बैठता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSNL 412 Day Recharge Plan: BSNL के इस प्लान ने उड़ाए सबके होश! 412 दिन वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए कितने में होगा रिचार्ज
- Devendra Fadnavis targets Rahul Gandhi: उनकी महिला सशक्तीकरण की बात ‘पाखंड’, कांग्रेस ‘दिशाहीन’ पार्टी है, इस राज्य के सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- Karn Sharma Retirement: इस दिग्गज गेंदबाज ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान.. अब नहीं नजर आएंगे किसी भी फॉर्मेट में, लाखों फैंस में छाई मायूसी..

Facebook


