Moonrider Electric Tractor: डीजल का खर्च होगा खत्म! सूरज की रोशनी से चलेगा ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, अब खेती होगी आसान और हर साल बचेगा किसान का इतना पैसा
Moonrider Electric Tractor: सोलर कैनोपी से लैस यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सूरज की रोशनी का इस्तेमाल कर बैटरी चार्ज करता है। कंपनी इसे पारंपरिक डीजल ट्रैक्टर के किफायती विकल्प के रूप में पेश कर रही है। इससे किसानों को ईंधन खर्च कम करने में मदद मिल सकती है। यह तकनीक खेती को ज्यादा सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल बना सकती है।
(Moonrider Electric Tractor/ Image Credit: GoSun)
- सोलर से चार्जिंग: Moonrider 27 में 1,100 वॉट की सोलर कैनोपी दी गई है।
- 27 HP की पावर: इसमें 27 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है।
- 5 घंटे का रनटाइम: फुल चार्ज पर ट्रैक्टर करीब 5 घंटे चल सकता है।
Moonrider Electric Tractor: खेती में डीजल का बढ़ता खर्च किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण है। इसी वजह से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर एक नए विकल्प के रूप में सामने आ रहे हैं। अमेरिकी कंपनी GoSun ने Moonrider 27 नाम का कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है। इसकी सबसे खासियत यह है कि इसके छत पर सोलर कैनोपी लगी है, जो सूरज की रोशनी से इसकी बैटरी को चार्ज कर सकती है। कंपनी इसे डीजल ट्रैक्टर के विकल्प के तौर पर बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
27 HP मोटर और 4-व्हील ड्राइव
Moonrider 27 में 27 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह फोर-व्हील ड्राइव कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर (Moonrider Electric Tractor) है। इसमें पीछे PTO और हाइड्रोलिक थ्री-पॉइंट हिच मिलता है, जिससे अलग-अलग कृषि उपकरण जोड़े जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल घास काटने, सामान खींचने, जुताई और जमीन समतल करने जैसे कामों में किया जा सकता है। इसका छोटा आकार इसे सीमित जगहों और छोटे फार्म के लिए भी उपयोगी बना सकता है।
1,100 वॉट की सोलर कैनोपी
ट्रैक्टर की छत पर 1,100 वॉट का सोलर कैनोपी (Moonrider Electric Tractor) लगाया गया है। यह सिस्टम धूप से बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है, जिससे हर बार ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि, सोलर चार्जिंग मौसम और धूप की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज पर ट्रैक्टर करीब 5 घंटे तक चल सकता है। वास्तविक रनटाइम काम के प्रकार और ट्रैक्टर पर लोड के हिसाब से बदल सकता है।
2.5 घंटे में 80% चार्ज
सोलर के अलावा Moonrider 27 को 220 वोल्ट AC कनेक्शन से भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 0 से 80% तक करीब 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है। इलेक्ट्रिक मोटर में डीजल इंजन, इंजन ऑयल और कई पारंपरिक मैकेनिकल पार्ट्स नहीं होते, इसलिए मेंटेनेंस की जरूरत कम हो सकती है। इसमें एक पावर आउटलेट भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण चलाए जा सकते हैं।
2027 में शुरू हो सकती है बिक्री
GoSun इस ट्रैक्टर को 1 से 3 सितंबर 2026 तक अमेरिका के बोने, आयोवा में होने वाले Farm Progress Show में प्रदर्शित करने की (Moonrider Electric Tractor) योजना बना रही है। कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं और कमर्शियल बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल इसका फोकस अमेरिकी बाजार पर है। इसकी वास्तविक उपयोगिता कीमत, बैटरी खपत, सोलर चार्जिंग और काम के दौरान मिलने वाले रनटाइम पर निर्भर करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Zomato Share Price Hike News: अचानक Zomato के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचा 10 महीने का हाई पर, अब किस लेवल तक पहुंचेगा भाव? ब्रोकरेज ने खोला पूरा राज
- CM Sambal Scheme 2.0: रक्षाबंधन से पहले श्रमिक परिवारों को सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा तोहफा, हजारों हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की इतने करोड़ की राशि
- Jio vs Airtel Recharge Plan: एक बार रिचार्ज और पूरे साल टेंशन खत्म! Jio vs Airtel के प्लान में कौन देता है ज्यादा फायदा?

Facebook


