BMW X1 LWB Launch: जेब पर ज्यादा बोझ नहीं, कार के अंदर बैठते ही मिलेगा लग्जरी वाला फील! फीचर्स की लिस्ट देखकर कहेंगे- पैसा वसूल!

BMW X1 LWB Launch: भारत में BMW ने नई X1 LWB को 49.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह लग्जरी SUV ज्यादा केबिन स्पेस के साथ आती है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। नई X1 LWB खासतौर पर आरामदायक सफर और शानदार ड्राइविंग अनुभव चाहने वालों के लिए बनाया गया है।

BMW X1 LWB Launch: जेब पर ज्यादा बोझ नहीं, कार के अंदर बैठते ही मिलेगा लग्जरी वाला फील! फीचर्स की लिस्ट देखकर कहेंगे- पैसा वसूल!

(BMW X1 LWB Launch/ Image Credit: BMW India)

Modified Date: August 21, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: August 21, 2026 5:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कीमत 49.90 लाख रुपये से शुरू।
  • 156hp टर्बो-पेट्रोल इंजन।
  • लंबा व्हीलबेस, ज्यादा रियर स्पेस।

नई दिल्ली: BMW X1 LWB Launch: भारतीय बाजार में BMW India ने नई X1 LWB को 49.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च (BMW X1 LWB Launch) कर दिया है। कंपनी ने इसे फिलहाल सिर्फ sDrive18i M Sport वेरिएंट में पेश किया है। नई SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है। जिससे खासकर पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा जगह और आराम मिलता है। पेट्रोल इंजन वाली X1 LWB के साथ स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाली डीजल X1 की बिक्री भी जारी रहेगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

BMW X1 LWB में 1.5 लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन (BMW X1 LWB Launch) मिलता है। यह इंजन 156hp की पावर और 230Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है। पुराने पेट्रोल X1 के मुकाबले नई LWB में 22hp ज्यादा पावर मिलती है जबकि टॉर्क 230Nm ही है।

डिजाइन और एक्सटीरियर

डिजाइन के मामले में X1 LWB काफी हद तक स्टैंडर्ड X1 जैसी दिखती है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स, BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल और अडैप्टिव LED हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा LED डे-टाइम रनिंग लैंप, फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक ग्लास रूफ, साटन-फिनिश रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना मिलते हैं। पीछे की तरफ LED टेललैंप, रियर स्पॉइलर और आकर्षक बंपर दिया गया है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

केबिन का लेआउट स्टैंडर्ड X1 जैसा ही रखा गया है लेकिन लंबे व्हीलबेस के कारण पीछे ज्यादा लेगरूम मिलता है। इसमें मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, पावर्ड ORVMs, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं। अगर टेक्नोलॉजी की बात करें तो SUV में 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, BMW Digital Key, पार्क असिस्ट प्लस, रिवर्स असिस्टेंट, नेविगेशन, कनेक्टेड कार फीचर्स और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं।

सेफ्टी और मुकाबला

सुरक्षा के लिए BMW X1 LWB में 8 एयरबैग, EBD के साथ ABS, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी हैं। SUV में कई ADAS फीचर्स शामिल किए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका (BMW X1 LWB Launch) मुकाबला Mercedes-Benz GLA, Audi Q3 और Volvo XC40 जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।