(Best Mileage Cars/ Image Credit: Maruti Suzuki)
नई दिल्ली: Best Mileage Cars: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट पर प्रभाव डाला है। हर महीने ईंधन पर खर्च बढ़ने के कारण अब लोग ऐसी कारें खरीदना पसंद कर रहे हैं जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकें। इसी वजह से भारतीय बाजार में हाई माइलेज कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर मिडिल क्लास परिवार कार खरीदते समय माइलेज और रनिंग कॉस्ट को सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
हाई माइलेज कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki Celerio को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 26 kmpl तक का माइलेज देता है। जबकि CNG मॉडल करीब 34 km/kg तक चल सकता है। यह कार छोटी फैमिली और रोजाना शहर में इस्तेमाल के लिए किफायती मानी जाती है। इसकी मेंटेनेंस कम है और सर्विस नेटवर्क भी देशभर में आसानी से उपलब्ध है।
Maruti Suzuki WagonR भी भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद और लोकप्रिय कार है। इसका पेट्रोल वेरिएंट करीब 25 kmpl और CNG मॉडल लगभग 34 km/kg तक माइलेज देता है। वहीं Maruti Suzuki Swift लगभग 25 kmpl का माइलेज देती है। इसके अलावा Maruti Suzuki Dzire का CNG मॉडल 33 km/kg से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है और यह फैमिली व टैक्सी दोनों सेगमेंट में काफी पसंद की जाती है।
आज के समय में सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि इनकी रनिंग कॉस्ट काफी कम होती है। जहां पेट्रोल कार चलाने में प्रति किलोमीटर 6 से 8 रुपये तक खर्च आता है। वहीं CNG कारें लगभग 3 से 4 रुपये प्रति किलोमीटर में चल जाती हैं। इसी वजह से अब हर चार में से एक नई कार CNG विकल्प के साथ खरीदी जा रही है।
Hyundai Grand i10 Nios के सीएनजी वेरिएंट बेहतर फीचर्स और आराम के लिए पसंद किए जाते हैं। वहीं Tata Tiago और Tata Altroz मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा के लिए जानी जाती हैं। ये कारें भी अच्छी माइलेज और किफायती रनिंग कॉस्ट के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।