Best Selling SUV India: SUV की रेस में क्रेटा ने मारी बाजी, नेक्सॉन को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 का ताज
हुंडई क्रेटा ने बिक्री में टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ते हुए भारत में फिर से टॉप SUV का खिताब जीता है। ताजा सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेटा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और यह खास तौर पर शहरी और पारिवारिक उपयोग में ग्राहकों की पसंदीदा कार बन गई है।
(Best Selling SUV India/ Image Credit: Hyundai)
- हुंडई क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी।
- अप्रैल–नवंबर 2025 में क्रेटा की बिक्री 1,35,070 यूनिट रही।
- SUV सेगमेंट में क्रेटा का हिस्सा 51% है।
नई दिल्ली: Best Selling SUV India: भारत की SUV बाजार में हुंडई क्रेटा ने अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी है। वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक क्रेटा ने टाटा नेक्सॉन को पछाड़ते हुए बिक्री में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। हालांकि अंतर ज्यादा नहीं है फिर भी यह दिखाता है कि लोगों का भरोसा अभी भी इस SUV पर बरकरार है। जीएसटी 2.0 के बाद नेक्सॉन ने कुछ महीनों तक शीर्ष स्थान पर रहकर प्रतिस्पर्धा बढ़ाई, लेकिन कुल बिक्री में क्रेटा आगे निकल गई।
क्रेटा की बिक्री और लोकप्रियता
Best Selling SUV India: अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच हुंडई क्रेटा की कुल 1,35,070 यूनिट बिक्री हुई। यह इस साल हुंडई मोटर इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। पेट्रोल और डीजल इंजन में पहले से ही पसंद की जाने वाली क्रेटा अब इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध है। कई कंपनियां डीजल कारों से दूरी बना रही है, लेकिन हुंडई ने डीजल ऑप्शन पर भरोसा बनाए रखा है, जो क्रेटा के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
हुंडई की बिक्री में क्रेटा का योगदान
हुंडई की कुल पैसेंजर कार बिक्री में क्रेटा ने 36 प्रतिशत का योगदान दिया है। SUV सेगमेंट में इसका दबदबा और अधिक है, जहां 51 प्रतिशत बिक्री सिर्फ क्रेटा से हुई है। सितंबर 2025 में क्रेटा की सबसे ज्यादा 18,861 यूनिट बिकी। कुल मिलाकर आठ महीनों में यह टाटा नेक्सॉन से केवल 996 यूनिट आगे रही, जिससे मुकाबला काफी करीब और दिलचस्प नजर आ रहा है।
टाटा नेक्सॉन की वापसी और मुकाबला
टाटा नेक्सॉन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस अवधि में इसकी 1,34,074 यूनिट बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत ज्यादा है। नेक्सॉन की बिक्री में तेजी का सबसे बड़ा कारण इसकी कीमत में कटौती है। जीएसटी 2.0 के तहत टाटा ने नेक्सॉन की कीमत 1.55 लाख तक कम की है। पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी विकल्पों के साथ यह SUV हर तरह से ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। आने वाले महीनों में क्रेटा और नेक्सॉन की बीच कड़ी टक्कर और मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Silver Rate 23 December 2025: ऑलटाइम हाई पर पहुंचीं चांदी, 2.34 लाख के पार हुआ भाव, अब खरीदे या बेचें? दुविधा में पड़े खरीदार…
- Gold Rate Today 23 December 2025: रिकॉर्ड हाई की तरफ गोल्ड! 1.36 लाख के पार हुआ सोने का भाव, अब शादी में गहने बनेंगे या सिर्फ आशीर्वाद से काम चलेगा?
- Free Fire Max Redeem Code Today: अब बिना पैसा खर्च किए गेम को बनाएं ज्यादा रोमांचक, 23 दिसंबर के रिडीम कोड से पाएं धमाकेदार इन-गेम आइटम्स!

Facebook


