Maruti Suzuki Car Price Hike: कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को बड़ा झटका, इस दिग्गज कंपनी ने किया कीमत बढ़ाने का ऐलान, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
Maruti Suzuki Car Price Hike: मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की।
- मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
- मारुति सुजुकी इंडिया ने कुछ मॉडल्स की कीमतों में 20 हजार तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
- कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।
Maruti Suzuki Car Price Hike: नई दिल्ली: कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी।
कंपनी ने क्यों लिया कीमत बढ़ाने का फैसला?
मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।’’ कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिये बढ़ी हुई लागत के असर को यथासंभव कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। (Maruti Suzuki Car Price Hike)
ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
Maruti Suzuki Car Price Hike: मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ‘‘हालांकि, महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल भी कायम है। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है। हालांकि साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है कि ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रहे।’’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Varun Dhawan Hanuman Ansh: ‘मैं मां के साथ मूवी देखने गया था’, फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद सामने आई इस एक्टर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं इसे एक फिल्म भी नहीं कहूंगा’
- DA Hike Latest News Today 2026: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म, कर्मचारियों के DA में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, गणेश चतुर्थी से पहले मिल गई दिवाली की सौगात
- Raisen Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की हुई मौत, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक, कहा- आपका यूं चले जाना पीड़ादायक

Facebook


