(E3 Trion scooter/ Image Credit: E3 Trion)
नई दिल्ली: E3 Trion Scooter: बेंगलुरू की स्टार्टअप कंपनी E3 ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपना नया स्कूटर E3 Trion लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। Trion के जरिए E3 ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ आधुनिक फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे कम कीमत वाले (E3 Trion Scooter) सेगमेंट में बेहद खास बनाती है।
E3 Trion में दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें एक 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके अलावा स्कूटर में LED लाइट्स, सिंगल सीट और फ्लैट फुटबोर्ड मिलता है। इसमें (E3 Trion Scooter) क्रूज कंट्रोल के साथ आगे और रिवर्स पार्किंग मोड भी दिया गया है। राइडर अपनी जरूरत के अनुसार Eco, Power और Sports जैसे राइडिंग मोड चुन सकता है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 100 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। जिससे रोजाना की राइडिंग को ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है।
E3 Trion को दो बैटरी विकल्पों के साथ (E3 Trion Scooter) पेश किया गया है। इसमें 2.3 kWh और 3 kWh की LFP बैटरी शामिल हैं। 2.3 kWh बैटरी रिमूवेबल है जबकि 3 kWh बैटरी फिक्स्ड दी गई है। कंपनी के अनुसार, स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 165 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। वहीं, 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 10 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। स्कूटर को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये है। जबकि मिड वेरिएंट 1.10 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट 1.20 लाख रुपये में आता है। कंपनी सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी।