Mumbai Fire Incident: रात में 12 मंजिल की इमारत में अचानक मचा हड़कंप, कुछ ही देर में सामने आया खौफनाक मंजर, लोगों में फैल गई दहशत

Mumbai Fire Incident: रात में 12 मंजिल की इमारत में अचानक मचा हड़कंप, कुछ ही देर में सामने आया खौफनाक मंजर, लोगों में फैल गई दहशत

Mumbai Fire Incident: रात में 12 मंजिल की इमारत में अचानक मचा हड़कंप, कुछ ही देर में सामने आया खौफनाक मंजर, लोगों में फैल गई दहशत

Mumbai Fire Incident | Photo Credit: AI

Modified Date: August 12, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: August 12, 2026 10:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • विले पार्ले में आग
  • दो लोगों की मौत
  • आठ लोग घायल

मुंबई: Mumbai Fire Incident मुंबई के विले पार्ले इलाके में 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे शांता भवन इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में आग लगी।

Mumbai Fire Incident उन्होंने बताया कि आग दोनों फ्लैट में करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बिजली के तारों और उपकरणों, एसी यूनिट तथा अन्य घरेलू सामान में फैल गई। अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों समेत आठ लोग घायल हो गए जिन्हें दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि अबीर (ढाई वर्ष) और अंकिता (23) को नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि चार अन्य घायलों में से दो को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और दो अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घायल अग्निशमनकर्मियों मनोज सोनवणे (30) और शिवम द्विवेदी (29) को कूपर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।