Honda Upcoming Electric SUV: Tesla और Tata की होश उड़ाने आ रही Honda की नई EV SUV! लॉन्च से पहले सामने आए चौंकाने वाले फीचर्स

Honda Upcoming Electric SUV: होंडा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV अगले साल लॉन्च कर सकती है। ईवी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए होंडा भारत में करीब 1,200 करोड़ रुपये का निवेशक करने की योजना बना रही है।

Honda Upcoming Electric SUV: Tesla और Tata की होश उड़ाने आ रही Honda की नई EV SUV! लॉन्च से पहले सामने आए चौंकाने वाले फीचर्स

(Honda Upcoming Electric SUV/ Image Credit: Honda)

Modified Date: July 20, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: July 20, 2026 5:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Honda जल्द EV सेगमेंट में एंट्री करेगी।
  • पहली इलेक्ट्रिक SUV भारत में तैयार होगी।
  • EV निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश।

नई दिल्ली: Honda Upcoming Electric SUV: होंडा कार्स इंडिया अब इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपनी मजबूत एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च (Honda Upcoming Electric SUV) करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई EV भारत में ही तैयार की जाएगी और ग्लोबल मार्केट में आने से पहले इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। यह होंडा के लिए भारत में एक बड़ा इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी नई EV

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी के Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट (Honda Upcoming Electric SUV) पर तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक कार वित्त वर्ष के दूसरे हिस्से में बाजार में पेश की जाएगी। इसका लॉन्च अगले साल जनवरी से मार्च के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। यह मॉडल होंडा के भविष्य के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अहम भूमिका निभाएगा। कंपनी इस SUV को भारत के ग्लोबल प्रोग्राम का हिस्सा बना रही है। इसका मतलब है कि भारत में तैयार होने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है।

EV निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश

होंडा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए करीब 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत को EV प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करना है। नई इलेक्ट्रिक SUV को जापान समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचने की तैयारी की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान नजर आईं गाड़ियों से संकेत मिलता है कि प्रोडक्शन मॉडल में बड़ा ग्लास एरिया और ज्यादा स्पेस वाला केबिन मिल सकता है। होंडा इस SUV में स्पोर्टी डिजाइन के बजाय आरामदायक इंटीरियर और रोजाना इस्तेमाल की सुविधा पर ज्यादा ध्यान दे सकती है।

450 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद

होंडा ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी क्षमता और मोटर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें दो बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके टॉप मॉडल में बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना है। नई इलेक्ट्रिक SUV (Honda Upcoming Electric SUV) की रेंज करीब 450 किलोमीटर तक हो सकती है। कंपनी अलग-अलग सड़कों और मौसम की परिस्थितियों में इसकी टेस्टिंग कर रही है ताकि ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिल सके। लॉन्च के बाद यह SUV टाटा, महिंद्रा और अन्य इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।