Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड के दीवानों के लिए बड़ी खबर! Classic 350 में जोड़े 2 नए धांसू फीचर्स, अब हर राइड बनेगी पहले से ज्यादा आरामदायक और स्मार्ट

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 बाइक को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इसमें स्लिपर क्लच और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। लेकिन यह सुविधा केवल डुअल चैनल ABS वाले वेरिएंट में उपलब्ध होगी। नए फीचर्स से राइडिंग अनुभव और बेहतर होने की उम्मीद है।

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड के दीवानों के लिए बड़ी खबर! Classic 350 में जोड़े 2 नए धांसू फीचर्स, अब हर राइड बनेगी पहले से ज्यादा आरामदायक और स्मार्ट

(Royal Enfield Classic 350/ Image Credit: Royal Enfield)

Modified Date: July 16, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: July 16, 2026 5:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Classic 350 को मिला 2026 अपडेट।
  • अब मिलेगा असिस्ट और स्लिपर क्लच।
  • USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया।

नई दिल्ली: Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय बाइक Classic 350 के 2026 मॉडल को दो नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ नया USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जोड़ा है। हालांकि, ये दोनों फीचर्स सिर्फ डुअल-चैनल ABS वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.95 लाख रुपये रखी गई है।

Classic 350 में आए नए फीचर्स

Classic 350 अब Royal Enfield की 350cc रेंज की उन बाइक्स में शामिल हो गई है जिनमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। इससे पहले Meteor 350, Hunter 350 और Goan Classic 350 में यह फीचर शामिल किया जा चुका है। नए स्लिपर क्लच की मदद से बाइक चलाते समय क्लच लीवर ज्यादा हल्का महसूस होगा। जिससे ट्रैफिक में लंबे समय तक राइड करना आसान हो जाएगा। स्लिपर क्लच अचानक गियर डाउन करने पर पीछे के पहिए को लॉक या असंतुलित होने से बचाने में मदद करता है। इससे बाइक का कंट्रोल बेहतर रहता है और राइडिंग ज्यादा सुरक्षित महसूस होती है। वहीं, पुराने USB चार्जिंग पोर्ट की जगह अब तेज चार्जिंग वाला Type-C पोर्ट दिया गया है।

इंजन और मैकेनिकल बदलाव पहले जैसे

नए फीचर्स के अलावा Classic 350 में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में पहले की तरह 349cc का J-Series सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के चेसिस, सस्पेंशन और अन्य पार्ट्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नए कलर ऑप्शन और कीमतों में बदलाव

Royal Enfield ने Classic 350 के कुछ पुराने कलर ऑप्शन Halycon Black और Jodhpur Blue को बंद कर दिया है। अब यह बाइक 7 कलर विकल्पों में उपलब्ध होगी। Classic 350 की कीमत सिंगल-चैनल ABS वाले Redditch Red वेरिएंट के लिए करीब 1.87 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप Emerald Green डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत करीब 2.24 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।