Lexus LM 350h: सिर्फ कार नहीं, चलता-फिरता लग्जरी पैलेस है ये! आखिर ऐसी क्या खासियत है जो हर किसी को बना रही है दीवाना?
Lexus LM 350h: इस लग्जरी कार में सिर्फ आराम का ध्यान नहीं रखा गया है बल्कि काम करने की सुविधा भी दी गई है। पीछे की सीटों के पास फोल्ड होने वाली टेबल मौजूद है जिस पर लैपटॉप रखकर आसानी से ऑफिस का काम किया जा सकता है।
(Lexus LM 350h/ Image Credit: Lexusindia)
- Lexus LM बनी रणबीर-हार्दिक जैसे सितारों की पसंद।
- कार का रियर केबिन देता है प्राइवेट जेट जैसा अनुभव।
- 48-इंच डिस्प्ले और 23-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मौजूद।
नई दिल्ली: Lexus LM 350h: भारत में लग्जरी कारों की बात होती है तो Lexus LM का नाम खास तौर पर लिया जाता है। यही वजह है कि रणबीर कपूर, हार्दिक पंड्या समेत कई सेलिब्रिटी और बड़े कारोबारी इस कार को अपने गैराज में (Lexus LM 350h) शामिल कर चुके हैं। यह सिर्फ एक महंगी कार नहीं बल्कि एक ऐसा लग्जरी सफर का अनुभव देती है जिसमें आराम, प्राइवेसी और आधुनिक सुविधाओं का शानदार मेल देखने को मिलता है। इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि कई ग्राहकों को डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ता है।
पीछे बैठने वालों के लिए बनाया गया खास केबिन
Lexus LM की सबसे बड़ी खासियत (Lexus LM 350h) इसका रियर केबिन है। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो खुद ड्राइव करने के बजाय आराम से पीछे बैठकर सफर करना पसंद करते हैं। इसमें पीछे की तरफ लग्जरी कैप्टन सीटें दी गई हैं जिनमें काफी जगह मिलती है। बड़े इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग दरवाजे और शानदार इंटीरियर इसे किसी प्राइवेट जेट या फाइव-स्टार होटल के लाउंज जैसा अनुभव देते हैं। सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन, कूलिंग और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक बन जाती है।
हाईटेक फीचर्स से भरपूर है इंटीरियर
इस लग्जरी MPV में यात्रियों की सुविधा के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। हर सीट के लिए अलग टचस्क्रीन कंट्रोल मिलता है। जिससे सीट की पोजिशन, तापमान और मसाज जैसी सुविधाओं को नियंत्रित किया जा सकता है। कार में बड़ा 48-इंच डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर फिल्म, वीडियो या प्रेजेंटेशन देखे जा सकते हैं। इसके अलावा 23-स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मनोरंजन के अनुभव को और बेहतर बनाता है। प्राइवेसी के लिए इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स भी दिए गए हैं।
मोबाइल ऑफिस जैसी सुविधाएं
Lexus LM में सिर्फ आराम ही नहीं बल्कि काम करने की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पीछे फोल्ड होने वाली टेबल दी गई है जिस पर लैपटॉप रखकर काम किया जा सकता है या जरूरी दस्तावेज पूरे किए जा सकते हैं। इसके अलावा कार में छोटा फ्रिज भी मिलता है जिसमें पेय पदार्थ रखे जा सकते हैं। इन्हीं खूबियों के कारण इसे कई लोग चलता-फिरता ऑफिस या बोर्डरूम भी कहते हैं।
दमदार इंजन और करोड़ों की कीमत
Lexus LM में 2.5 लीटर हाइब्रिड इंजन दिया गया है जो करीब 250 बीएचपी की पावर देता है। इतनी बड़ी लग्जरी MPV होने के बावजूद इसका (Lexus LM 350h) माइलेज लगभग 10 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया जाता है। इसकी कीमत करीब 2.7 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार आम ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए है जो सफर में बेहतरीन आराम, शानदार सुविधाएं और खास अनुभव चाहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bharatgas Lite ZIP Launched: अब भारी सिलेंडर उठाने की परेशानी खत्म? भारतगैस का नया हल्का LPG सिलेंडर लॉन्च, जानिए किनकों मिलेगा ये खास सुविधा
- Nagaland Landslide News: नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, मलबे के चपेट में आए कई घर, 4 महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की खबर
- Raipur 5 Death Latest Update: रायपुर में एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Facebook


