Chhattisgarh BIG Naxal Operation: डेडलाइन से पहले नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा! ये 4 टॉप कमांडर समेत 300 नक्सली सुरक्षाबलों के रडार पर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़ा ऑपरेशन शुरू

Chhattisgarh BIG Naxal Operation: डेडलाइन से पहले नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा! ये 4 टॉप कमांडर समेत 300 नक्सली सुरक्षाबलों के रडार पर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़ा ऑपरेशन शुरू

Chhattisgarh BIG Naxal Operation: डेडलाइन से पहले नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा! ये 4 टॉप कमांडर समेत 300 नक्सली सुरक्षाबलों के रडार पर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़ा ऑपरेशन शुरू

Chhattisgarh BIG Naxal Operation/Image Source: symbolic

Modified Date: February 19, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: February 19, 2026 10:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा
  • माओवादी के केंद्रीय समिति सदस्य रडार पर
  • छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़ा ऑपरेशन

नई दिल्ली: Chhattisgarh BIG Naxal Operation: नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मार्च 2026 की समयसीमा के बीच चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान चार शीर्ष कमांडर सहित लगभग 300 नक्सली सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा (Naxalism India 2026 Deadline)

Chhattisgarh BIG Naxal Operation: प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की शीर्ष चार केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्यों में मिसिर बेसरा उर्फ ​​भास्कर, देवजी उर्फ ​​कुंभा दादा उर्फ ​​चेतन, राममन्ना उर्फ ​​गणपति उर्फ ​​लक्ष्मण राव और मल्लाह राजा रेड्डी उर्फ ​​सागर शामिल हैं। देवजी और उसके सहयोगी केसा सोढ़ी के इलाके में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर एक सघन अभियान शुरू किया गया।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़ा ऑपरेशन (Anti Naxal Operation 2026)

अधिकारियों ने बताया कि रेड्डी को छोड़कर बाकी सभी शीर्ष कमांडर इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। रेड्डी के बारे में कहा जाता है कि वह ओडिशा में छिपा हुआ है। सुरक्षाबलों को इन चार शीर्ष कमांडर समेत करीब 300 नक्सलियों की तलाश है। अधिकारियों ने कहा कि या तो वे आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा मार्च 2026 की समयसीमा तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सघन अभियानों के दौरान सुरक्षाबल उन्हें खत्म कर देंगे।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।