Kia Sonet 2026 Price and Features: KIA ने लॉन्च किया Sonet का 2026 मॉडल, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, पूरी डिटेल्स जानें यहां
Kia Sonet 2026 Price Features: Kia ने अपनी शानदार कॉम्पैक्ट SUV Sonet के 2026 मॉडल ईयर (MY26) को अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Kia Sonet 2026 Price and Features/Image Credit: Kia India X Handle
- Kia ने अपनी शानदार कॉम्पैक्ट SUV Sonet के 2026 मॉडल को लॉन्च कर दिया है।
- कंपनी ने इस गाड़ी को डीजल और टर्बो-पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया है।
- ग्राहकों को नई किआ सोनेट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
Kia Sonet 2026 Price and Features: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी Kia ने अपनी शानदार कॉम्पैक्ट SUV Sonet के 2026 मॉडल ईयर (MY26) को अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी में कुछ नए बदलाव किए हैं। इसमें कंपनी की तरफ से सबसा बड़ा अपडेट दिया गया है कि, अब डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मिड-स्पेक वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। इनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से कम रखी गई है, जिससे बजट में ऑटोमैटिक कार लेने वालों के लिए यह विकल्प आसान हो गया है।
डीजल इंजन में मिलेगा नया ऑटोमैटिक विकल्प
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Kia Sonet के डीजल इंजन में 116 हॉर्सपावर और 250 Nm टॉर्क मिलता है। वहीं अब ग्राहकों को इसी इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स HTE(O) वेरिएंट से मिलेगा, जिसकी कीमत 9.78 लाख रुपए हैं। इसके अलावा HTK(O), HTK+ और HTK+(O) वेरिएंट में भी यह कॉम्बिनेशन मिलेगा। (Kia Sonet 2026 Price and Features) पहले डीजल ऑटोमैटिक सिर्फ ऊंचे वेरिएंट में ही मिलता था। इस बदलाव के बाद सोनेट भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कारों में से एक बन गई है। डीजल ऑटोमैटिक का ARAI माइलेज 18.6 किमी प्रति लीटर बताया गया है, जबकि डीजल मैनुअल का माइलेज 22.3 किमी प्रति लीटर तक है।
पेट्रोल इंजन में भी मिलेगा ऑटोमैटिक विकल्प
Kia Sonet 2026 Price and Features: वहीं Kia Sonet के 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 120 हॉर्सपावर और 172 Nm टॉर्क मिलता है। वहीं ग्राहकों को इस इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स HTK(O) वेरिएंट से मिलेगा, जिसकी कीमत 9.89 लाख रुपए रखी गई है। HTK+ वेरिएंट में भी यह विकल्प दिया गया है। (Kia Sonet 2026 Price and Features) पहले इन वेरिएंट में सिर्फ मैनुअल या iMT गियरबॉक्स मिलता था। इसके अलावा सोनेट में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। यह इंजन 81 हॉर्सपावर और 115 Nm टॉर्क पैदा करता है।
Kia Sonet 2026 के फीचर्स और मुकाबला
इन वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। HTK+ वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, रियर कैमरा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं। Kia Sonet की शुरुआती कीमत 7.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Speech In Kolkata Rally: 'अब हालात बदलने का समय आ गया है', ममता के गढ़ में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, जनता से कह दी ये बड़ी बात
- PM Modi Kolkata Rally Speech: 'निर्मम सरकार की उलटी गिनती शुरू', ममता को जल्द मिलेगा बंगाल की जनता का जवाब, कोलकाता में पीएम मोदी ने TMC पर जमकर साधा निशाना
- UP Namaz controversy: 'इस्तीफा दो या फिर ट्रांसफर करा लो'.. नमाज को लेकर कलेक्टर और एसपी ने दिया ऐसा तर्क तो भड़का हाईकोर्ट, कहा- निजी जगहों पर अनुमति..
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Kia Sonet 2026 Price Features
ऑटोमोबाइल न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm