Ather Konarc Launch: Ather का नया स्कूटर देखकर कहेंगे ‘वाह!’ 200 KM की रेंज के साथ लॉन्च, इतनी रखी गई कीमत कि हो जाएंगे खुश

Ather Konarc Launch: एथर ने नए स्कूटर को S Line और Z Line की दो सीरीज में लॉन्च किया है। फिलहाल सभी वेरिएंट की कीमतें नहीं आई हैं। कंपनी के मुताबिक, स्कूटर की बिक्री के साथ डिलीवरी 21 सितंबर से शुरू होगी। जिससे ग्राहकों को ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।

Ather Konarc Launch: Ather का नया स्कूटर देखकर कहेंगे ‘वाह!’ 200 KM की रेंज के साथ लॉन्च, इतनी रखी गई कीमत कि हो जाएंगे खुश

(Ather Konarc Launch/ Image Credit: Ather Energy)

Modified Date: August 30, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: August 30, 2026 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शुरुआती कीमत ₹99,999: बेस मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये से कम है।
  • 200 KM तक रेंज: टॉप वेरिएंट में 200 किलोमीटर तक IDC रेंज का दावा।
  • दो सीरीज: Konarc को S Line और Z Line में पेश किया गया है।

नई दिल्ली: Ather Konarc Launch: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ather Energy ने नया Ather Konarc लॉन्च (Ather Konarc Launch) कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर परिवार के इस्तेमाल और रोजाना ऑफिस या दूसरे कामों के लिए तैयार किया है। इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। इसकी खास बात अलग-अलग बैटरी और रेंज वाले वेरिएंट है। कंपनी के मुताबिक, टॉप मॉडल एक चार्ज में 200 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकता है।

अलग-अलग रेंज के साथ कई विकल्प

Ather Konarc को S Line और Z Line सीरीज में पेश किया गया है। S Line के बेस मॉडल की कीमत 99,999 रुपये है और इसकी रेंज करीब 100 किलोमीटर बताई गई है। 125 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये, जबकि 161 किलोमीटर वाले वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये है। 200 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत अभी सामने नहीं आई है। Z Line के 125 और 161 किलोमीटर वाले मॉडल फिलहाल जल्द आने वाले हैं।

डिजाइन में दिखता है नया अंदाज

Konarc का डिजाइन Ather की 450 सीरीज (Ather Konarc Launch) से अलग रखा गया है। इसमें शार्प और स्पोर्टी लुक के साथ हैंडलबार में LED हेडलैंप और फ्रंट पर U-शेप DRLs दिए गए हैं। स्कूटर में चौड़ी सिंगल सीट, पिलियन ग्रैब रेल, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, बैकरेस्ट और टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसे फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखकर ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश की है।

Airwalk से पार्किंग होगी आसान

स्कूटर में Airwalk नाम का खास फीचर (Ather Konarc Launch) भी दिया गया है। इसकी मदद से तंग जगहों में स्कूटर को आगे या पीछे करना आसान हो जाता है। इलेक्ट्रिक मोटर की सहायता से स्कूटर पैदल चलने जैसी धीमी रफ्तार में आगे-पीछे चल सकता है। पावर और रेंज के लिए इसमें नया Bedrock बैटरी सिस्टम दिया गया है। S Line की टॉप स्पीड 70 kmph और Z Line की 80 kmph बताई गई है।

करीब 2 घंटे में 80% चार्ज

चार्जिंग के लिए Konarc में 450W का इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है जिसे सामान्य इलेक्ट्रिक सॉकेट से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनबोर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ इसकी कुल चार्जिंग क्षमता 900W तक पहुंचती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 0 से 80% तक करीब 2 घंटे में चार्ज हो सकती है। इसकी डिलीवरी 21 सितंबर से शुरू होगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।