Maruti Suzuki Invicto: धकाधक बिकने वाली मारुति की ये कार सीधे 2.15 लाख रुपये हो गई सस्ती, माइलेज भी जबरदस्त, जानिए कब तक ले सकते हैं छूट का फायदा

Ads

Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी मई 2026 में अपनी लोकप्रिय एमपीवी इनविक्टो पर बड़ा ऑफर दे रही है। इस दौरान ग्राहक Maruti Suzuki Invicto खरीदने पर करीब 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह छूट सीमित समय के लिए है।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 04:50 PM IST

(Maruti Suzuki Invicto/ Image Credit: Maruti Suzuki)

HIGHLIGHTS
  • मई 2026 में 2.15 लाख रुपये तक का ऑफर
  • प्रीमियम 7-सीटर फैमिली एमपीवी
  • हाइब्रिड इंजन के साथ बेहतर माइलेज

नई दिल्ली: Maruti Suzuki Invicto: अगर आप बड़ी फैमिली के लिए 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। मारुति सुजुकी मई 2026 के दौरान अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर शानदार ऑफर दे रही है। इस दौरान ग्राहक करीब 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें कैश डिस्काउंट और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं।

डिजाइन और लग्जरी फीचर्स

Maruti Suzuki Invicto का लुक काफी प्रीमियम और दमदार है। इसका फ्रंट डिजाइन चौड़ा और क्रोम फिनिश के साथ आता है। जिससे यह और भी रॉयल दिखती है। अंदर की तरफ भी यह कार काफी लग्जरी फील देती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे फैमिली ट्रिप के लिए और आरामदायक बनाते हैं।

इंजन और माइलेज की खासियत

इस कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है यानी यह पेट्रोल और बैटरी दोनों पर चलती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जिससे ड्राइविंग आसान हो जाती है। बड़ी साइज की होने के बावजूद यह कार लगभग 23 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है जो इस सेगमेंट में काफी बेहतर माना जाता है।

कीमत और सेफ्टी फीचर्स

मारुति इनविक्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल 28.5 लाख रुपये तक जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह कार लंबी दूरी की यात्राओं और आरामदायक फैमिली राइड के लिए एक मजबूत विकल्प मानी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

मारुति इनविक्टो पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

मई 2026 में इस कार पर कुल मिलाकर 2.15 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है।

क्या यह 7-सीटर कार है?

हाँ, Maruti Suzuki Invicto एक प्रीमियम 7-सीटर एमपीवी है।

इसमें कौन सा इंजन मिलता है?

इसमें हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बैटरी सपोर्ट के साथ काम करता है।

इनविक्टो का माइलेज कितना है?

यह कार लगभग 23 किमी/लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है।