Mercedes-Benz S 450 e Launch: क्या आपने कभी देखी है ऐसी कार? Mercedes ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो पेट्रोल और EV दोनों मोड में दौड़ेगा, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

Ads

Mercedes-Benz S 450 e Launch: Mercedes-Benz ने भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड फ्लैगशिप कार S 450 e Launch Edition लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत 2.20 करोड़ रुपये है। इसमें 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर है जो इसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चलने की क्षमता देती है।

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 04:44 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 05:02 PM IST

(Mercedes-Benz S 450 e Launch/ Image Credit: Mercedes-Benz)

HIGHLIGHTS
  • Mercedes-Benz ने भारत में अपनी पहली PHEV S-Class लॉन्च की।
  • कुल पावर आउटपुट 435 HP और 680 Nm टॉर्क मिलता है।
  • इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 115 KM की रेंज मिलती है।

नई दिल्ली: Mercedes-Benz S 450 e Launch: Mercedes-Benz ने भारत में अपनी पहले प्लग-इन हाइब्रिड फ्लौगशिप S-Class लॉन्च कर दी है। इसका नाम S 450 e Launch Edition है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं इसका Manufaktur Edition 2.38 करोड़ रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी इस साल की चौथी तिमाही (Q4) से शुरू होगी।

दमदार हाइब्रिड इंजन और पावर

नई S 450 e में 3.0-लीटर M256 Evo टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 326 HP और 540 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 163 HP की इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है जो इंजन और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बीच लगी है। दोनों मिलकर कार को कुल 435 HP पावर और 680 Nm टॉर्क देते हैं। जिससे यह पहले से ज्यादा ताकतवर बन जाती है।

115 KM की इलेक्ट्रिक रेंज

इस लग्जरी कार में 22 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 115 किलोमीटर तक चल सकती है। इससे शहरों में रोजाना सफर के दौरान पेट्रोल की जरूरत काफी कम हो सकती है और ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण भी घटेगा।

डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी

नई S-Class को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें माइक्रो-LED डिजिटल हेडलैंप दिए गए हैं जो 600 मीटर तक रोशनी देता है। इसके अलावा नई फ्रंट ग्रिल, क्रोम फिनिश और LED टेललैंप इसे और आकर्षक बनाते हैं। कार में AI आधारित ‘Hey Mercedes’ असिस्टेंट, बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, Google Maps नेविगेशन और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स

इस कार में सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 15 एयरबैग तक, Pre-Safe सिस्टम, एडवांस सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और कई ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं। आराम के लिए एयरमैटिक एयर सस्पेंशन और रियर-एक्सल स्टीयरिंग सिस्टम दिया गया है। जिससे लंबी दूरी की ड्राइव और भी स्मूद हो जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Mercedes-Benz S 450 e की कीमत कितनी है?

इसकी शुरुआती कीमत ₹2.20 करोड़ (एक्स-शोरूम) है, जबकि Manufaktur Edition ₹2.38 करोड़ में आता है।

यह कार कब तक डिलीवर होगी?

इसकी डिलीवरी भारत में इस साल की चौथी तिमाही (Q4) से शुरू होगी।

इसमें कौन सा इंजन दिया गया है?

इसमें 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का हाइब्रिड सेटअप है।

यह कार इलेक्ट्रिक मोड में कितनी दूरी तय कर सकती है?

यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 115 किलोमीटर तक चल सकती है।