iPhone 18 Pro Max: बस आने वाला है Apple का ये धांसू फोन! जानिए iPhone 18 Pro Max के लिए कितने हजार खर्च करने पड़ सकते हैं और क्या होंगे इसके धांसू फीचर्स

iPhone 18 Pro Max: एप्पल का अगला फ्लैगशिप फोन अभी लॉन्च होने में समय है। लेकिन इसके बारे में लीक्स और रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही हैं। इनमें बताए गए संभावित फीचर्स यूजर्स के बीच काफी उत्साह बढ़ा रहा है और लोग इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

iPhone 18 Pro Max: बस आने वाला है Apple का ये धांसू फोन! जानिए iPhone 18 Pro Max के लिए कितने हजार खर्च करने पड़ सकते हैं और क्या होंगे इसके धांसू फीचर्स

(iPhone 18 Pro Max/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: June 15, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: June 15, 2026 4:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सितंबर में iPhone 18 Pro Max के लॉन्च की उम्मीद।
  • डायनामिक आईलैंड का साइज लगभग 35% छोटा हो सकता है।
  • नया A20 चिपसेट परफॉर्मेंस को और तेज बनाएगा।

नई दिल्ली: iPhone 18 Pro Max Launch Date: Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max सितंपर में लॉन्च किया जा सकता है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है। यूजर्स के बीच इसकी एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ रही है। हालांकि Apple ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन लीक और रिपोर्ट्स से इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम लुक

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max के डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें डायनामिक आईलैंड का साइज लगभग 35 प्रतिशत तक छोटा किया जा सकता है जिससे स्क्रीन ज्यादा क्लीन और मॉडर्न लगेगी। इसके अलावा पीछे के हिस्से में नई शेडिंग और फिनिशिंग दी जा सकती है। जिससे फोन का लुक और भी प्रीमियम हो जाएगा।

Apple का सबसे पावरफुल A20 चिपसेट

इस नए iPhone में Apple अपनी सबसे एडवांस A20 चिप दे सकता है। यह चिप वेफर-लेवल मल्टी चिप मॉड्यूल तकनीक पर आधारित होगी। जिसमें CPU, GPU और न्यूरल इंजन एक ही वेफर पर इंटीग्रेट होंगे। इससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस काफी बेहतर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 12GB तक RAM भी मिल सकती है। जिससे मल्टीटास्किंग और तेज हो जाएगी।

DSLR जैसे एडवांस फीचर्स

iPhone 18 Pro Max के कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इसमें वेरिएबल अपर्चर फीचर दिया जा सकता है जो कैमरा लेंस में जाने वाली रोशनी को कंट्रोल करेगा। इससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेंगी और ब्लर इफेक्ट भी ज्यादा नैचुरल आएगा। साथ ही बड़े साइज के प्राइमरी लेंस की संभावना भी जताई जा रही है।

लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

बैटरी के मामले में यह अब तक का सबसे पावरफुल iPhone हो सकता है। इसके ई-सिम वेरिएंट में लगभग 5200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जिससे बैटरी लाइफ बेहतर होगी। हालांकि इससे फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है। इसे सितंबर के दूसरे हफ्ते में फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च किया जा सकता है और बिक्री कुछ हफ्तों बाद शुरू होगी। अगर कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,49,900 रुपये रहने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।