MG Majestor Pre-Booking Details: शुरू हुई MG की धाकड़ SUV Majestor की प्री-बुकिंग, पहले 3 हजार ग्राहकों को मिलेंगे खास ऑफर

Ads

MG Majestor Pre-Booking Details: कंपनी ने MG Majestor की प्री-बुकिंग 41,000 रुपए की टोकन राशि के साथ शुरू कर दी है

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 04:17 PM IST

MG Majestor Pre-Booking Details/ Image Credit: MG Motors

HIGHLIGHTS
  • एमजी मोटर्स ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी एमजी मैजेस्टर को पेश किया है।
  • अनुमान है कि इसकी कीमत अप्रैल 2026 में घोषित होगी।
  • कंपनी की तरफ से एमजी मैजेस्टर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है।

MG Majestor Pre-Booking Details: नई दिल्ली: जेएसडब्ल्यू मोटर इंडिया ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी एमजी मैजेस्टर को पेश किया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और खास एसयूवी मानी जा रही है। मैजेस्टर को पहले ग्लॉस्टर के नए वर्जन के रूप में पेश किया गया है। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था, लेकिन अब आधिकारिक रूप से इसके डिजाइन और स्टाइल की (MG Majestor Pre-Booking Details)  पूरी जानकारी सामने आ गई है।

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

कंपनी ने अभी तक मैजेस्टर की कीमत की घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि इसकी कीमत अप्रैल 2026 में घोषित होगी। वहीं ग्राहकों को यह एसयूवी मई 2026 से डिलीवरी के लिए उपलब्ध हो सकती है। भारतीय प्रीमियम एसयूवी मार्केट में यह टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देगी।

प्री-बुकिंग ऑफर और सेगमेंट में पोजिशनिंग (MG Majestor Pre-Booking Details)

MG Majestor Pre-Booking Details:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी ने MG Majestor की प्री-बुकिंग 41,000 रुपए की टोकन राशि के साथ शुरू कर दी है। कंपनी ने पहले 3,000 ग्राहकों के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। उन्हें 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल का लेबर-फ्री सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मुफ्त मिलेगा। (MG Majestor Pre-Booking Details) MG का दावा है कि Majestor भारत की पहली D+ SUV है और अपनी श्रेणी में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची गाड़ी है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टैरोन आर-लाइन से होगा।

इंजन और प्रदर्शन (Engine and Performance)

एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 216 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और ग्लॉस्टर के इंजन सेटअप के समान है। वहीं, फॉर्च्यूनर में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। फॉर्च्यूनर की पावर 201 हॉर्सपावर और टॉर्क 500 एनएम है।

शानदार केबिन और फीचर्स (Luxurious Cabin and Features)

MG Majestor Pre-Booking Details:  मैजेस्टर के अंदर का अनुभव बेहद आरामदायक है। इसमें मसाज मोड वाली वेंटिलेटेड सीटें, (MG Majestor Pre-Booking Details)  जेबीएल का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। ड्राइवर की सीट 12 तरह से एडजस्ट की जा सकती है। 12.3 इंच का डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस है।

सुरक्षा और एडवांस तकनीक (Security and Advanced Technology)

सेफ्टी के लिहाज से मैजेस्टर में ADAS लेवल 2, लेन-कीपिंग असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और छह एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा हिल-डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री एचडी कैमरा और तीन डिफरेंशियल लॉक जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसमें 2H, 4H और 4L जैसे सेलेक्टेबल ड्राइव मोड भी शामिल हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

MG Majestor की कीमत कितनी होगी?

संभावना है कि MG Majestor की कीमत अप्रैल 2026 में घोषित होगी, और यह प्रीमियम फुल-साइज़ SUV सेगमेंट में आएगी।

MG Majestor की डिलीवरी कब शुरू होगी?

अनुमान के अनुसार मई 2026 से ग्राहकों को डिलीवरी मिलनी शुरू हो सकती है।

MG Majestor का मुकाबला किन गाड़ियों से है?

यह Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron R-Line जैसी SUVs को टक्कर देगी।

MG Majestor में कौन सा इंजन मिलेगा?

इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

MG Majestor में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं?

ADAS लेवल-2, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।