Nissan Gravite Launch Date:/Image Credit: IBC24.in
Nissan Gravite Launch Date: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी Nissan जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई फैमली कार Nissan Gravite को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से इस कार की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी गई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, Nissan Gravite को कंपनी की तरफ से 17 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा (Nissan Gravite Launch Date)। कंपनी पहले इस कार को जनवरी में लॉन्च करने वाले थी, लेकिन कुछ कारणों से लॉन्च की तारीख को बदलना पड़ा था।
Nissan Gravite Launch Date: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, Nissan Gravite एक तीन रो वाली एमपीवी होगी, जिसकी लंबाई चार मीटर से कम रखी जाएगी। इस शानदार कार को खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए तैयार किया गया है। इस गाड़ी को भारतीय परिवार के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा स्पेस और आराम मिल सके। लॉन्च के बाद यह कार सीधे मारुति सुजुकी एर्टिगा और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी पॉपुलर एमपीवी को टक्कर देगी।
Nissan Gravite Launch Date: Nissan Gravite के डिजाइन और लुक के बारे में बात करें तो इस शानदार गाड़ी को रेनॉल्ट ट्राइबर के CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसका लुक पूरी तरह निसान जैसा ही रहेगा। गाड़ी के फ्रंट में उल्टे L-आकार की डीआरएल, नया डिजाइन किया गया ग्रिल और सिल्वर इंसर्ट वाला स्पोर्टी बंपर ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ ही अलॉय (Nissan Gravite design and look) व्हील्स भी ट्राइबर से अलग होंगे, जिससे कार ज्यादा प्रीमियम लगेगी. पीछे की ओर ‘Gravite’ बैजिंग, क्रोम बार से जुड़े नए टेललैंप और सिल्वर C-Shape के इंसर्ट वाला रियर बंपर इसे अलग पहचान देंगे।
Nissan Gravite Launch Date: Nissan Gravite में ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स के साथ शानदार केबिन भी मिलने वाला है। इस गाड़ी के केबिन का लेआउट काफी हद तक रेनॉल्ट ट्राइबर से मिलता जुलता होने वाला है, लेकिन इसमें निसान की तरफ से कुछ ख़ास टच दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से Nissan Gravite में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का (Nissan Gravite Features) डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और ड्राइवर सीट की ऊंचाई एडजस्ट करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कूल्ड ग्लव बॉक्स और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
Nissan Gravite Launch Date: वहीं कंपनी की तरफ से Nissan Gravite में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिए जानें की उम्मीद है। ये (Nissan Gravite Engine and Price) दमदार इंजन 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इतना ही नहीं बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के लिए निसान इस इंजन को थोड़ा रीट्यून कर सकती है। कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत करीब 6 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 9 लाख रुपए हो सकती है, जिससे यह एक किफायती फैमिली कार साबित होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-