New Rules From 1 January 2026: पैन-आधार, क्रेडिट स्कोर से लेकर गैस की कीमतों तक! 1 जनवरी हो रहे ये बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा प्रभाव?
1 जनवरी से क्रेडिट स्कोर, UPI और पैन-आधार से जुड़े नियम बदलेंगे। वहीं 31 दिसंबर तक ITR फाइलिंग और स्मॉल सेविंग्स से जुड़े काम निपटाने की अंतिम तारीख है। इन …

(New Rules/ Image Credit: IBC24 News)
- 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर हर हफ्ते अपडेट होगा।
- 31 दिसंबर ITR और निवेश से जुड़े कामों की अंतिम डेडलाइन।
- PAN-Aadhaar लिंक न होने पर PAN इनएक्टिव हो सकता है।
नई दिल्ली: New Rules From 1 January 2026: नया साल आते ही टैक्स, निवेश और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। अगर आपने समय रहते जरूरी काम पूरे नहीं किए, तो न सिर्फ जुर्माना लग सकता है बल्कि आपकी कई वित्तीय सेवाएं भी रुक सकती हैं। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह से ये बदलाव सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालेंगे।
क्रेडिट स्कोर अपडेट का तरीका होगा तेज
1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू होगा। अब तक जहां क्रेडिट ब्यूरो महीने में एक बार डेटा अपडेट करते थे, वहीं अब यह प्रक्रिया हर हफ्ते होगी। EMI या क्रेडिट कार्ड बिल में थोड़ी सी देरी भी तुरंत स्कोर पर दिखेगी, जबकि समय पर भुगतान करने वालों को जल्दी फायदा मिलेगा।
New Rules From 1 January 2026: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों पर नजर
PPF, सुकन्या समृद्धि और NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए 31 दिसंबर बेहद अहम है। RBI द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद यह संभावना बढ़ गई है कि सरकार अगली तिमाही में इन योजनाओं की ब्याज दरें कम कर सकती है। मौजूदा रेट लॉक करने के लिए निवेशक 31 दिसंबर से पहले फैसला ले सकते हैं।
ITR भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जिन लोगों ने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके पास 31 दिसंबर 2025 तक का आखिरी मौका है। इसके बाद रिटर्न भरने पर भारी अतिरिक्त टैक्स और पेनल्टी लग सकती है और टैक्स रिफंड का दावा भी मुश्किल हो जाएगा।
New Rules From 1 January 2026: PAN-Aadhaar लिंक न होने पर मुश्किलें
अगर आपका PAN आधार से लिंक नहीं है, तो 1 जनवरी 2026 से यह निष्क्रिय हो सकता है। इससे बैंकिंग, निवेश, टैक्स रिफंड और KYC से जुड़े कई काम अटक सकते हैं। समय रहते लिंक कराना बेहद जरूरी है।
UPI और डिजिटल पेमेंट पर नियम सख्त
डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार और आरबीआई ने UPI से जुड़े नियम और कड़े कर दिए हैं। 1 जनवरी से मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और अकाउंट लिंकिंग में अतिरिक्त सुरक्षा जांच होगी, जिससे फर्जी ट्रांजैक्शन पर लगाम लग सके।
नए इनकम टैक्स कानून की तैयारी
सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाना और विवादों को कम करना है। ऐसे में 30 और 31 दिसंबर वित्तीय प्लानिंग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण दिन है।
एलपीजी और ईंधन की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की तरह 1 जनवरी को भी तेल कंपनियां LPG, CNG और ATF की नई कीमतें जारी करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव के अनुसार रसोई गैस और ट्रैवल खर्च में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus Nord 6 Launch Date: अब फोन चलेगा हफ्तों, OnePlus Nord 6 में मिलेगी सुपर-पॉवर! 9000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए सभी फीचर्स
- Nissan Gravite 2026: भारत में टेस्टिंग के दौरान Nissan Gravite कैमरे में कैद! लीक तस्वीरें दिखा रही दमदार डिजाइन और फीचर्स
- Silver Rate 30 December 2025: एक ही दिन में औंधे मुंह गिरी चांदी! 18 हजार रुपये की ताबड़तोड़ गिरावट के बाद इतनी रह गई कीमत, शादी के सीजन में ग्राहकों के चेहरे खिले
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर अब मासिक नहीं, बल्कि साप्ताहिक आधार पर अपडेट होगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: New Rules From January 1, 2026: From PAN-Aadhaar, credit scores to gas prices! These major changes are happening on January 1st. Find out how much impact they will have on your pocket
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm