Tata Harrier-Safari Stealth Edition: सड़क पर उतरते ही मचाया तहलका! Tata के ये दो नए ब्लैक एडिशन लॉन्च, दमदार लुक और धांसू फीचर्स के साथ बनेगी नंबर-1 SUV

Ads

Tata Harrier-Safari Stealth Edition: टाटा मोटर्स ने Harrier और Safari का नया Stealth Edition बाजार में उतारा है। इसमें खास Stealth Black कलर, 19 इंच अलॉय व्हील और ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। दोनों SUVs में आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को नया विकल्प मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 04:26 PM IST

(Tata Harrier-Safari Stealth Edition/ Image Credit: Tata Motors)

HIGHLIGHTS
  • Tata Harrier और Safari का नया Stealth Edition भारत में लॉन्च हुआ।
  • दोनों SUV में नया Stealth Black कलर और 19-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं।
  • केबिन में ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर और Carbon Noir सीट्स दी गई हैं।

नई दिल्ली: Tata Harrier-Safari Stealth Edition: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए एडिशन में डिजाइन और इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। दोनों SUVs अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक नजर आती है। हालांकि, इसके इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह एडिशन उन ग्राहकों के ध्यान में रखकर लाया गया है जो अलग और खास लुक वाली SUV पसंद करते हैं।

कीमत और खास वेरिएंट की जानकारी (Price and Variants)

2026 Tata Harrier Stealth Edition की एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये से शुरू होकर 26.01 रुपये लाख तक जाती है। वहीं, Safari Stealth Edition की कीमत 24.09 लाख रुपये से 26.76 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक रखी गई है। कंपनी ने इस एडिशन को SUV के टॉप वेरिएंट पर तैयार किया है। जिसमें ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन का फायदा मिलेगा। इससे पहले भी Tata ने Stealth Edition पेश किया था लेकिन वह सीमित संख्या में उपलब्ध था।

नया Stealth Black कलर और स्पोर्टी डिजाइन (Color and Sporty Design)

इस नए एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका Stealth Black कलर है। दोनों SUVs में मैट फिनिश वाले 19-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इन्हें रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देते हैं। इसके अलावा फ्रंट फेंडर पर Stealth बैजिंग भी मिलती है। कंपनी ने बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। ताकि Harrier और Safari का दमदार SUV लुक बरकरार रहे।

लग्जरी इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स (Interior and Modern Features)

केबिन के अंदर दोनों SUVs में ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। इसमें Carbon Noir लेदरेट सीट्स मिलती हैं जो इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम महसूस कराती हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 14.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 13-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, Alexa कनेक्टिविटी, 360 डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं (No Changes to the Engine)

Tata Harrier और Safari Stealth Edition में वही इंजन विकल्प दिए गए हैं जो सामान्य मॉडल में मिलते हैं। इनमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 170hp पावर और 280Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 2.0-लीटर डीजल इंजन 170hp पावर और 350Nm टॉर्क देता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कुल मिलाकर Stealth Edition उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है जो बिना परफॉर्मेंस बदलाव के अपनी SUV में प्रीमियम और अलग डार्क लुक चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

ata Harrier और Safari Stealth Edition की कीमत कितनी है?

Tata Harrier Stealth Edition की कीमत ₹23.43 लाख से ₹26.01 लाख (एक्स-शोरूम) तक है, जबकि Safari Stealth Edition की कीमत ₹24.09 लाख से ₹26.76 लाख तक है।

Stealth Edition में सबसे बड़ा बदलाव क्या किया गया है?

इसमें नया Stealth Black कलर, मैट फिनिश 19-इंच अलॉय व्हील और ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है।

क्या Tata Harrier और Safari Stealth Edition में नया इंजन दिया गया है?

नहीं, इसमें पुराने मॉडल वाले ही इंजन मिलते हैं। इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Tata Stealth Edition में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

इसमें 14.9 इंच टचस्क्रीन, JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।