Tata Punch vs Maruti Fronx: बड़ा कन्फ्यूजन! Punch और Fronx में कौन सी SUV देती है ज्यादा फीचर्स और कम कीमत में बेस्ट वैल्यू? जवाब सुनकर बदल जाएगा आपका फैसला

Ads

Tata Punch vs Maruti Fronx: अगर आप Tata Punch और Maruti Fronx के टॉप वेरिएंट तो लेकर कन्फ्यूज हैं तो अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखना जरूरी है। दोनों SUVs अपने-अपने फीचर्स के साथ आती है। लेकिन सही विकल्प वही होगा जो आपकी सुविधा, ड्राइविंग जरूरत और खर्च के हिसाब से बेहतर वैल्यू दे।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 05:11 PM IST

(Tata Punch vs Maruti Fronx/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Tata Punch और Maruti Fronx दोनों पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs हैं।
  • Punch की कीमत Fronx से काफी कम है।
  • Fronx में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और बेहतर माइलेज मिलता है।

नई दिल्ली: Tata Punch vs Maruti Fronx: अगर आप कम बजट में नई SUV खरीदने की सोच रहे है तो Tata Punch और Maruti Fronx दो बेहतर विकल्प हैं। दोनों ही कारें अपने-अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। Tata Punch अपनी मजबूत बॉडी और बेहतरीन सेफ्टी के लिए जानी जाती है। जबकि Maruti Fronx अपने प्रीमियम लुक, बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स के कारण लोगों को आकर्षित करती है। ऐसे में सही विकल्प का चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

कीमत में कितना फर्क है?

कीमत की बात करें तो Tata Punch के टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.47 लाख रुपये से 10.54 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Maruti Fronx का टॉप Alpha Turbo वेरिएंट करीब 12.88 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच आता है। इसका मतलब है कि Fronx के मुकाबले Punch खरीदने पर लगभग 2 से 3 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इसलिए बजट के हिसाब से Punch ज्यादा किफायती विकल्प है।

इंजन और माइलेज का फर्क

Maruti Fronx में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 99bhp की पावर और 147.6Nm टॉर्क देता है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। जिससे माइलेज बेहतर हो जाता है और यह लगभग 20 से 28 km/l तक का दावा करती है। दूसरी तरफ Tata Punch में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 87bhp पावर और 115Nm टॉर्क देता है। इसमें Fronx जितनी पावर तो नहीं है। लेकिन यह शहर में आसान ड्राइविंग के लिए बेहतर मानी जाती है।

फीचर्स में कौन आगे है?

फीचर्स के मामले में Maruti Fronx ज्यादा प्रीमियम अनुभव देती है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। वहीं Tata Punch में 7-इंच टचस्क्रीन, हरमन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वॉयस-सहायक सनरूफ जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में Fronx आगे नजर आती है।

सेफ्टी में कौन है बेहतर?

सेफ्टी के मामले में Tata Punch काफी मजबूत मानी जाती है क्योंकि इसे 5-स्टार Global NCAP और Bharat NCAP रेटिंग मिली है। यह इसे सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है। वहीं Maruti Fronx में 6 एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और ABS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा है तो Punch बेहतर विकल्प हो सकती है। जबकि फीचर्स और प्रीमियम फील के लिए Fronx ज्यादा आकर्षक साबित होती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Tata Punch और Maruti Fronx में कौन सस्ती है?

Tata Punch की कीमत Fronx से लगभग ₹2–3 लाख कम है।

कौन ज्यादा माइलेज देती है?

Maruti Fronx बेहतर माइलेज देती है, जो लगभग 20–28 km/l तक हो सकता है।

सेफ्टी के मामले में कौन बेहतर है?

Tata Punch को 5-स्टार Global NCAP और Bharat NCAP रेटिंग मिली है, इसलिए यह ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

फीचर्स के मामले में कौन आगे है?

Maruti Fronx में ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स मिलते हैं।