Ayodhya Deepotsav: 28 लाख दीयों से जगमग होगी रामलला की नगरी.. बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तैयारी में जुटे 30 हजार वालंटियर
Ayodhya Deepotsav: 28 लाख दीयों से जगमग होगी रामलला की नगरी.. बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तैयारी में जुटे 30 हजार वालंटियर

Ayodhya Deepotsav
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या। देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। 29 नवंबर से शुरू होने वाले इस पर्व में सबसे पहला दिन धनतेरस का होता है। वहीं, दूसरा दिन नरक चौदस, तीसरा दिन लक्ष्मी पूजा, चौथा दिन गोवर्धन पूजा और पांच दिन भाई दूज का होता है। पांच दिनों के इस खास पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में रामलला की नगरी अयोध्या में भी खास तैयारी की जा रही है। रामनगरी के आठवें दीपोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। दीपोत्सव स्थल पर 28 लाख दीपक लगाने का कार्य भी अवध विश्वविद्यालय के लगभग 30 हजार वालंटियर ने शुरू कर दिया है।
Read More: Diwali Puja Vidhi in Hindi: दिवाली पर पूजा के दौरान इस दिशा में रखें माता लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, यहां जानें पूजा विधि
25 लाख दीपक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि, आगामी 30 अक्टूबर को राम की पैड़ी के साथ अलग-अलग घाटों पर 28 लाख दीपक जलाकर 25 लाख दीपक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा, जिसको लेकर घाट पर लगे कोऑर्डिनेटर और वॉलिंटियर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा, क्योंकि राम लला अपने मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। राम लला के विराजमान होने के बाद के बाद का पहला दीपोत्सव बेहद खास और ऐतिहासिक होगा।
अद्भुत होगा दीपोत्सव
वालंटियर और कोऑर्डिनेटर का कहना है कि हम लोग चिलचिलाती धूप में दीपक लगाने का कार्य कर रहे हैं। प्रभु राम के नाम को लेकर हम लोग धूप में दीपक लगा रहे हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार का दीपोत्सव बहुत अद्भुत है। पूरी नगरी त्रेता की तरह सजाई जा रही है जिस तरह त्रेता युग में प्रभु राम लंका पर विजय प्राप्त करें अयोध्या लौटे थे उसी तरह पूरी नगरी को सजाया जा रहा है।
https://youtu.be/z6tcqlWSdjY
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Ayodhya Deepotsav
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pm