AD · 728×90Advertisement

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती करने वाले अब जांच के दायरे में.. बैंक के इन दो कर्मियों पर भी गहराया शक, लिया गया ये बड़ा फैसला

Ayodhya Ram Mandir Donation Case Latest Updates: राम मंदिर चढ़ावा मामले में आय-संपत्ति की जांच तेज, कर्मचारियों और अधिकारियों से ब्योरा तलब, नई गाइडलाइन पर मंथन।

Ayodhya Ram Mandir Donation Case Latest Updates

Ayodhya Ram Mandir Donation Case Latest Updates

satya prakash
Published: 30 Jun 2026 | 9:52 pmModified: 30 Jun 2026 | 9:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. कर्मचारियों और अधिकारियों की संपत्तियों की जांच शुरू।
  2. SBI की पुरानी सिफारिश भी जांच के दायरे में।
  3. 11 जुलाई की बैठक में नई व्यवस्था पर फैसला संभव।
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावे में गबन मामले की जांच अब और तेज हो गई है। पुलिस और रिवेन्यू डिपार्टमेंट की कम्बाइन टीम अब चढ़ावे की गिनती से जुड़े कर्मचारियों, बैंककर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और सुपरविजन करने वाले अफसरों की आय और संपत्तियों की जांच कर रही है। (Ayodhya Ram Mandir Donation Case Latest Updates) सूत्रों के मुताबिक, संबंधित लोगों से उनकी चल-अचल संपत्तियों और आय का ब्योरा मांगा गया है। कई लोगों ने अपना डाटा जांच एजेंसियों को सौंप दिया है। आरोपियों की घोषित और अघोषित संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

SBI ने तीन महीने पहले हटाने की दी थी सलाह

सूत्रों के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करीब तीन महीने पहले ही चढ़ावे की गणना करने वाले कर्मचारियों पर चोरी की आशंका जताते हुए उन्हें हटाने की सिफारिश की थी। बताया जा रहा है कि बैंक ने यह जिम्मेदारी एक आउटसोर्स एजेंसी को दी थी और उसी के माध्यम से कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। हालांकि, आरोप है कि उस समय ट्रस्ट के कुछ अधिकारियों के हस्तक्षेप के कारण कर्मचारियों को नहीं हटाया गया।

बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

जांच में बैंक के दो कर्मचारियों रत्नेश और गगनदीप की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों चढ़ावे की गिनती के दौरान मौजूद रहते थे। पुलिस उनके खिलाफ मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई हो सकती है। (Ayodhya Ram Mandir Donation Case Latest Updates) पुलिस इस मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं, पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को भी नोटिस जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

11 जुलाई की बैठक में बन सकती है नई व्यवस्था

अब तक इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां चोरी की गई रकम और उससे खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाने में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट अब चढ़ावा गणना से जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए नई गाइडलाइन तैयार कर रहा है। इसमें पुलिस वेरिफिकेशन, बैकग्राउंड जांच और डेली परफॉर्मेंस रिव्यू को अनिवार्य किया जाएगा। इस पर आखिरी फैसला 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट बैठक में लिया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम चढ़ावे की गणना से जुड़े कर्मचारियों, बैंककर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारियों की आय, चल-अचल संपत्तियों और वित्तीय विवरण की जांच कर रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Ram Mandir Donation Case: Income, Assets of Staff Under Scanner as Probe Intensifies

शहर की खबरें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm