BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ram Darbar Pran Pratishtha: 5 जून को अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, गंगा दशहरा पर द्वापर युग जैसे संयोग, जानें पूरा शेड्यूल

5 जून को अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा…Ram Darbar Pran Pratishtha: Pran Pratishtha of Ram Darbar in Ayodhya on 5th June

Ram Darbar Pran Pratishtha | Image Source | IBC24

Ram Darbar Pran Pratishtha | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 28 May 2025 | 1:38 pmModified: 28 May 2025 | 1:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. श्रीराम मंदिर प्रथम तल में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,
  2. 5 जून 2025 को गंगा दशहरा पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा,
  3. कुल 15 मिनट के अत्यंत शुभ मुहूर्त में संपन्न होगा,

अयोध्या: Ram Darbar Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रीराम मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार सहित सात परकोटा मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। यह प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रातः 11:25 से 11:40 बजे के बीच कुल 15 मिनट के अत्यंत शुभ मुहूर्त में संपन्न होगा।

Read More : Ratlam Road Accident Today: सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत.. हाइवे पर पलटी बिहार पुलिस SOG की स्कॉर्पियो..

Ram Darbar Pran Pratishtha: यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी एक ऐतिहासिक अध्याय लिखने जा रहा है। काशी के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान पंडित जयप्रकाश के नेतृत्व में 101 वैदिक आचार्य मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठा संस्कार संपन्न कराएंगे।

Read More : Kamal Hassan Rajya Sabha: कमल हासन जायेंगे राज्यसभा.. DMK के सहयोगी दल MNM ने बनाया अपना उम्मीदवार, सत्ताधारी दल जीत सकती है 6 सीटें

Ram Darbar Pran Pratishtha: 2 जून को अयोध्या की मातृ शक्तियां जल कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा पुराने आरती स्थल से प्रारंभ होकर श्रृंगारघाट, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल होते हुए श्रीराम मंदिर के यज्ञ मंडप तक पहुंचेगी। 3 जून को सुबह 6:30 बजे से प्रतिष्ठा पूर्व यज्ञ मंडप पूजन और अग्नि स्थापन का शुभारंभ होगा। यह अनुष्ठान 12 घंटे तक चलेगा। 4 जून को लगातार दूसरे दिन भी 12 घंटे का वैदिक अनुष्ठान चलेगा। इस दिन विभिन्न अधिवास और पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें भक्तों और संतों का समागम होगा। 5 जून को गंगा दशहरा पर अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार सहित सभी आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Read More : Iraj Lalu Yadav: तेजस्वी यादव के बेटे का नामकरण.. रखा गया 'इराज लालू यादव'.. जानें क्या है इस नाम का मतलब

Ram Darbar Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, और राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी, संत-महात्मा और धर्माचार्य इस अवसर पर भाग लेंगे। राम मंदिर अब अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर है। मंदिर के शिखर पर सोना मढ़ने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। मंदिर के सभी द्वारों का निर्माण कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है। इन प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को प्रथम तल स्थित मंदिरों में दर्शन की अनुमति मिलने की संभावना है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 5 जून 2025, गंगा दशहरा के दिन होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ram Darbar Pran Pratishtha: Pran Pratishtha of Ram Darbar in Ayodhya

शहर की खबरें
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am