सवाल आपका है

Iraj Lalu Yadav: तेजस्वी यादव के बेटे का नामकरण.. रखा गया ‘इराज लालू यादव’.. जानें क्या है इस नाम का मतलब

Iraj Lalu Yadav

Iraj Lalu Yadav || Image- Lalu Yadav X Handle

Iraj Lalu Yadav: पटना: तेजस्वी यादव के नए जन्में बेटे का नामकरण कर दिया गया है। लालू प्रसाद यादव परिवार के इस नए मेहमान का नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा गया है। यह नाम बच्चे के दादा लाऊ प्रसाद और दादी राबड़ी देवी ने रखा है।

Read More: Balod Crime News: पुलिस ने सुलझाई बैगा की हत्या की गुत्थी, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, वजह है हैरान करने वाली 

इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लालू यादव ने लिखा, ‘हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने “इराज” रखा है।

तेजस्वी और राज श्री ने उनका पूरा नाम “इरज लालू यादव” बताया है।

कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के छठे दिन, कात्यायनी अष्टमी को हुआ था और इस छोटी सी खुशी का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस, मंगलवार को हुआ था, इसलिए उनका नाम इराज रखा गया। (इराज)

आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद! नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं।”

Read Also: Bhopal News: बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, सदमे में पिता की मौत, राजधानी के इस इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना 

Iraj Lalu Yadav: गौरतलब है कि, इराज एक संस्कृत शब्द है जिसका हिन्दी में कई मतलब है। इराज नाम का एक अर्थ प्रभु हनुमान भी हैं। भगवान कामदेव का भी दूसरा नाम इराज है। इराज के अन्य अर्थों में फूल, खुशी, आदि जल से पैदा व्यक्ति भी होता है।

Exit mobile version