BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बागपत में एसटीएफ की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ मारा गया

बागपत में एसटीएफ की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ मारा गया

बागपत में एसटीएफ की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ मारा गया
Bhasha
Published: 25 Jul 2026 | 10:07 pmModified: 25 Jul 2026 | 10:07 pm

बागपत (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान विपुल उर्फ ‘खूनी’ गोली लगने से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, विपुल उर्फ खूनी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध .32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में खोखा और कारतूस तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि विपुल उर्फ खूनी कुख्यात सुशील मूंछ गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम तथा मादक पदार्थ पर रोकथाम से संबंधित ‘एनडीपीएस’ कानून समेत तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज थे। शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके पहले एसटीएफ क्षेत्रीय इकाई मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव निवासी विपुल उर्फ खूनी कुख्यात सुशील मूंछ गिरोह का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2014 में एलम गांव में चर्चित बदमाश भीम भभीसा की हत्या और वर्ष 2017 में सहारनपुर के मानपुर गांव में तत्कालीन महिला प्रधान की हत्या समेत कई संगीन मामलों में उसका नाम सामने आया था।

एसटीएफ ने बताया कि वर्ष 2014 के पवन हत्याकांड में वह जमानत पर बाहर था, लेकिन अदालत में पेश नहीं हो रहा था और उसके खिलाफ वारंट जारी थे। हाल ही में मुकदमे के वादी से खर्च के रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शामली के कांधला थाने में उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बागपत में एसटीएफ की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ मारा गया

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm